बैकुण्ठपुर/ जनकपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरफरा में बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर स्कूल के बाउंड्री वॉल से टकरा गयी। इस दुर्घटना में बर्तन व्यवसायी बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम राजापुर, तहसील करवी, जिला चित्रकोट उ.प्र. निवासी तिपुजन पिता रमेश जाति बोनकर उम्र 25 वर्ष जनकपुर मे किराया का मकान लेकर गांव गांव मे फेरी कर बर्तन के बिक्री करता था। हमेशा की तरह बुधवार को भी सुबह करीब 9 बजे तिपुजन बोनकर अपनी हीरो स्पेलेन्डर बाइक क्रमांक UP 96 H 6496 मे बर्तन रखकर जनकपुर से ग्राम च्यूल व ग्राम अक्तवार बर्तन की बिक्री करने फेरी मे गया था। शाम करीब 4 बजे वापस जनकपुर आ रहा था, इसी दौरान ग्राम हरफरा मे स्कूल के नजदीक घुमावदार सड़क पर अपना नियंत्रिण बाइक से खो दिया। जिससे अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक स्कूल के बाउंड्री वॉल के दीवाल से टकरा गयी। टक्कर इतनी जबजस्त थी कि मौके पर ही तिपुजन बोनकर का मौत हो गई। सूचना पर जनकपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे ले लिया है। फ़िलहाल मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।
Leave a reply