वनाधिकार पत्रक को लेकर एकता परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…
बैकुंठपुर/ गरीब, भूमिहीन, आदिवासी, दलित एवं वंचित समुदाय को न्याय सम्मान व उनके हक अधिकारों को लेकर छत्तीसगढ़ में सन 1990 से कार्यरत एकता परिषद इकाई भरतपुर जिला कोरिया द्वारा तहसील भरतपुर के वन अधिकार भूमि समस्याओं को लेकर कलेक्टर कोरिया को ज्ञापन सौंपा गया है। जिसके अंतर्गत यह मांग की गई है कि कोरिया ज़िले के दूरस्थ वनांचल ग्राम भूमका पंचायत मन्नोढ़ के 27 पंडो आदिवासी परिवारों का सन 2015-16 में खंड स्तर से दावा पास होकर जिला मुख्यालय भेज दिए जाने पर भी अधिकार पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। जिसकी त्वरित जांच कर पात्र लोगों का अधिकार पत्र दिया जान जाए। इसके साथ ही ग्राम परेवाडोल तहसील भरतपुर में 14 आदिवासी परिवार सन 2002 से खेती करते आ रहे हैं। जिसकी उचित जांच करवा कर उक्त भूमि का भी अधिकार पत्र उन्हें प्रदान किया जावे। ज्ञापन देने में एकता परिषद जिला संयोजक राजेंद्र चन्देल, रविशंकर सिंह जिला पंचायत सदस्य कोरिया, लालू पंडो व महेश चौधरी उपस्थित थे।