samvaad
छत्तीसगढ़

वनाधिकार पत्र धारकों को मनरेगा में शतप्रतिशत रोजगार दिलाएं- कलेक्टर

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न

 अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र धारको को मनरेगा से जोड़कर शतप्रतिशत रोजगार दिलाएं। प्रत्येक हितग्राही को 200 मानव दिवस का रोजगार उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले के सभी वन अधिकार पत्र धारकों की सूची को नरेगा के पोर्टल में  प्रविष्टि कराएं ताकि मनरेगा में रोजगार के लिए कोई भी न छूटे।

कलेक्टर ने धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी समितियों में कम्प्यूटर तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था, चबूतरे का निर्माण समय पर पूरा करें। उन्होंने जिले में 12 नए समितियों में धान खरीदी शुरू करने के लिए स्थल चयन करने हेतु खाद्य अधिकारी, सहकारिता अधिकारी, को-ऑपरेटिव बैंक के नोडल अधिकारी तथा तहसीलदार को मौका निरीक्षण कर एक सप्ताह में स्थल का निर्धारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिन उपार्जन केंद्रों में चबूतरा नहीं बना है वहां कम से कम 2 चबूतरे निर्माण करने कहा।
फौती नामांतरण के लिए चलेगा अभियान- कलेक्टर ने कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य में धान विक्री करने में दिक्कत न हो इसके लिए 1 नवम्बर से पूरे माह भर ग्राम पंचायतों में फौती नामांतरण का अभियान चलाएं। इस दौरान बी1 एवं खसरे का वाचन किया जाए तथा किसानों को बी1 एवं खसरे के वितरण किया जाए। उन्होंने कहा कि गांव में मृतक किसानो के फौती नामांतरण के लिए पटवारी और सचिव पंचनामा तथा वंशावली तैयार करें। प्रत्येक किसान को उसके भूमि का शुद्ध दस्तावेज उपलब्ध कराएं।
पैरादान महाअभियान – कलेक्टर ने कहा कि गोठानो के मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था हेतु पैरादान महाअभियान चलाएं। सभी जनपद सीईओ बड़े किसानों की सूची तैयार करें और अभी से उनसे संपर्क कर पैरादान के संबंध में बताएं। धान की मिसाई होने के बाद पैरा को वाहन से सीधे गोठान लाना है। उन्होंने कहा कि गोठानो में पैरा रखने की व्यवस्था पर भी अभी से तैयारी शुरू कर दें।
रबी सीजन में होगी दलहन की खेती – कलेक्टर ने जिले में दलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए इस रबी सीजन में किसानों को दलहन की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण दलहन बीज समय पर उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि जिन किसानो के पास ट्यूब वेल, डबरी हो अथवा खेत पोखरी या नाला के समीप हो उन किसानों को प्राथमिकता दें। कलेक्टर ने कहा कि दलहन की खेती के लिए रेशम केंद्रों के खाली जमीन का भी उपयोग महिला समूहों के माध्यम से किया जा सकता है।
‘‘नो मास्क नो गुड्स’’ की नीति जारी रहेगी – बैठक में कलेक्टर ने त्यौहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दुकानों में बिना मास्क लगाए जाने पर सामान नहीं देने ‘‘नो मास्क नो गुड्स’’ की नीति को सख्ती लागू कराने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिए। उन्होंने कार्यालयों में भी कोविड़ कम्प्लाएंस बिहेवियर के तहत मास्क पहनना सोशल डिस्टेंस का पालन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री एएल धु्रव सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ तथा जिला अधिकारी ऑनलाईन जुडे हुए थे।

Leave a Reply