samvaad
छत्तीसगढ़

दहेज के लिए पति व डेढ़ सास ने महिला को डाला कुंऐ में पीड़िता ने महिला थाने में पति, ससुर व डेढ़ सास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर


अंबिकापुर. नव विवाहिता ने अपने पति, ससुर व डेढ़ सास पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाई है। महिला ने इसकी रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार दीपा देवांगन प्रतापपुर की रहने वाली है। इसकी शादी वर्ष 2019 में अंबिकापुर नवापारा निवासी समीर देवांगन पिता सोहन राम के साथ हुई थी। शादी के दो माह बाद से दहेज के लिए पति, ससुर व डेढ़ सास द्वारा दहेज के रूप में कार, रंगीन टीवी, सोने की चेन, वासिंग मशीन की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।  नहीं लाने पर ससुराल द्वारा मारपीट व गाली गलौज किया जाता था। पति अपनी बहन के साथ मिलकर पीड़िता के चेहरे पर गरम पानी डाल दिया था। वहीं 3 जून 2020 को दोनों भाई बहन पकड़कर कुंआ में डाल दिया था। हल्ला करने पर पड़ोसी द्वारा कुएं से बाहर निकाला गया। पति द्वारा उसे जबरन मायके पहुंचा दिया गया। दीपा ने इसकी रिपोर्ट महिला थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने पति समीर देवांगन, ससुर सोहन देवांगन व डेढ सास जयश्री देवांगन के खिलाफ धारा 34 व 498 ए के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

कर्मचारी की बाइक पार, जुर्म दर्ज
अंबिकापुर. बनारस चौक स्थित माइक्रो फायनेंस कंपनी के सामने से कर्मचारी की बाइक अज्ञात चोरों ने पार कर दी। वह इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार विनोद कुमार भारिया शहर के बनारस चौक के पास किराए के मकान में रहकर बनारस चौक स्थित माइक्रो फायनेंस कंपनी में काम करता है। वह 16 अक्टूबर को बाइक से ड्यूटी गया था और बाइक कार्यालय के बाहर खड़ा किया था। 8.30 बजे रात को घर जाने निकला तो बाइक क्रमांक सीजी 10 एसी 2856 गायब था। वह इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है।

बाइक सवार दो युवकों ने महिला का लूटा बैग
अंबिकापुर. शहर के विक्टोरिया पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवार दो युवक शुक्रवार की शाम को पैदल घर जा रही महिला का बैग लूट कर फरार हो गए। बैग में मोबाइल व रुपए थे। महिला ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार अनिमा पति बेनसन मंगारी जुनापारा की रहने वाली है। वह अपने पति के साथ घुटरापारा में रहकर निजी दुकान में काम करती है। शुक्रवार की शाम को ड्यूटी खत्म होने पर वह पैदल घर जा रही थी। रास्ते में विक्टोरिया पब्लिक स्कूल के पास पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे और महिला के हाथ से बैग लूट कर फरार हो गए। बैग में मोबाइल व कुछ रुपए थे। महिला ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply