samvaad
छत्तीसगढ़

कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान में 2 लाख 14 हजार 238 घरों का सर्वे 6 हजार 994 व्यक्ति कोरोना लक्षण सहित पाए गए कलेक्टर ने किया सर्वे अभियान टीम की सराहना

अम्बिकापुर / कोविड-19 के लक्षणात्मक मरीजों की पहचान के लिए 5 अक्टूबर से शुरू किए गए कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान में टीम द्वारा जिले 2 लाख 14 हजार 238 1 हजार 830 घरों का सर्वे किया गया। सर्वे में 6 हजार 994 व्यक्ति कोरोना लक्षण पाए गए तथा 142 व्यक्ति के आरटीपीसीआर परिणाम पाॅजिटिव पाया गया। अभियान में शहरी इलाकों में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का मैदानी अमला घर-घर जाकर कोविड-19 के संभावित मरीजों की जानकारी जुटा गया। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने सर्वे अभियान में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा है कि निर्वाचन कार्य की तरह टीम ने घर-घर जाकर सर्वे किया है। कोरोना की स्थिति का पता लगाने कर व्यक्तियों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एकत्रित कर सराहनी कार्य किया है। 
कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान के विभिन्न टीमों ने शहरी अम्बिकापुर में 54 हजार 130, अम्बिकापुर ग्रामीण भफौली में 34 हजार 634, बतौली में 15 हजार 213, लखनपुर में 26 हजार 474, धौरपुर में 26 हजार 631, मैनपाट में 16 हजार 448, सीतापुर में 21 हजार 174, उदयपुर में 19 हजार 534 घरों में सर्वे किया गया। 
सर्वे में 6 हजार 6994 व्यक्ति लक्षण सहित पाए गए जिसमें शहरी अम्बिकापुर में 1560, अम्बिकापुर ग्रामीण भफौली में 694, बतौली में 768, लखनपुर में 928, धौरपुर में 1164, मैनपाट में 627, सीतापुर में 677, उदयपुर में 576 शामिल हैं। 

Leave a Reply