अम्बिकापुर / बंदी की मृत्यु की जांच हेतु नियुक्त दण्डाधिकारी श्री अजय त्रिपाठी ने बताया है कि केन्द्र जेल अम्बिकापुर में परिरूद्ध दण्डित बंदी के लुण्ड्रा विकासखण्ड थाना धौरपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम सपड़ा निवासी श्री कुन्दन नगेशिया की मृत्यु मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर में उपचार के दौरान 18 सितम्बर 2020 की दोपहर 12ः55 बजे हो गई थी। उक्त बंदी की दण्डाधिकारी जांच के संबंध में किसी व्यक्ति, व्यक्यिं के समूह, संघ संस्था या संगठन को इस प्रकरण के तहत एवं परिस्थितियों के संबंध में कोई जानकारी हो तो 15 दिवस के भीतर जांच अधिकारी के समक्ष न्यायालय में किसी कार्य दिवस में कार्यलयीन समय पर उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करा सकते हैं या संबंधित जानकारी लिखित रूप में शपथ आयुक्त या अन्य सक्षम प्राधिकारी के समक्ष निष्पादित शपथ पत्र के साथ पंजीकृत डाक से अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर भेज सकते हैं। दण्डाधिकारी जांच में उपचार हेतु दण्डाधिकारी जांच में जेल में प्रवेश के समय बंदी के स्वास्थ्य की क्या स्थिति थी, बंदी कब बीमार हुआ था तथा उसे ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर कब भेजा गया, क्या बंदी अचानक बीमार हुआ और उसकी मृत्य हो गई या पूर्व से उसका ईलाज किया जा रहा था, बंदी का ईलाज कब-कब और किसके द्वारा किया गया तथा उसे कौन-कौन सी औषधियां दी गई, बंदी किस बीमारी से ग्रस्त था, क्या बंदी को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई थी, क्या बंदी को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में कोई लापरवाही बरती गई, यदि ऐसा हो तो विलंब या लापरवाही के लिए दोषी अधिकारी एवं कर्मचारी कौन-कौन हैं बिन्दु शामिल हैं। क्या बंदी को शारीरिक या मानसिक यातना दी गई यदि ऐसा है तो इसके लिए दोषी अधिकारी या कर्मचारी कौन-कौन है
Leave a reply