samvaad
छत्तीसगढ़

वीरांगना रानी दुर्गावती की मनाई गई जयंती

मनेन्द्रगढ़ ! विकासख॑ड मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत सिरौली में वीरांगना महारानी दुर्गावती का जन्म उत्सव मनाया गया।रानी दुर्गावती का जयंती कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्रीमती ऊषा सिंह जिला पंचायत सदस्य, विशिष्ट अतिथि सिरौली सरपंच अमोल सिंह मरावी, विनय शंकर सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्षता में (छोटा रूप )में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर ग्राम के प्रतिष्ठित ब्यक्ति गेंदलाल सिंह नेटी शिक्षक, भूपतसिंह शिक्षक, मोतीलाल सिंह ग्राम पटेल, राममिलन सिंह, निर्मल सिंह उप-सरपंच सिरौली, मातृ शक्ती के रूप में मुख्य रूप से श्रीमती रामकुँवर बाई, कु्वँरिया बाई, मुन्नी बाई नेटी, सावित्री सिंह पोर्ते, कुशुम सिंह श्याम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भागीरथी सिंह नेटी द्वारा किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह ने महिला शक्ति स्वारूपा वीरांगना महारानी दुर्गावती के जीवन से प्रेरणा लेते हुए, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ने की बात कही।अध्यक्षीय उद्बोधन में जनपद अध्यक्ष डाँ. विनय श॑कर सिंह ने सर्वांगीण विषयों पर प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक बात कही ! इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी, सामुदायिक भवन का फैसिंग कार्य का प्रस्ताव देने सिरौली सरपंच को कहा जिस पर उपस्थित सभी ग्राम वासी करतल ध्वनी से सिरौली अमोल सिंह मरावी, जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह व जनपद अध्यक्ष डॉ. सिंह के लिऐ आभार प्रकट किए।।अन्त में गेंदलाल सिंह ने सभी उपस्थित सभा को अपना अमूल्य समय देंने के लिएआभार प्रकट किया।सभी कार्यकर्ताओं को सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply