मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! शहर के पीडब्ल्यूडी तिराहा के पास नगरपालिका के प्रेशर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण आधे शहर की जल सप्लाई व्यवस्था ठप हो गई है जिससे शहर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ! मिली जानकारी के अनुसार एन एच द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है जिसके तहत शहर के पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास एनएच द्वारा सड़क में कार्य जेसीबी के माध्यम से कराया जा रहा है जिसके कारण जेसीबी से नगर पालिका की प्रेशर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई जिसके कारण शहर की आधी आबादी को जल संकट से गुजरना पड़ा ! बताया जा रहा था कि नगरपालिका के प्रेशर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने जाने से शहर के पुरानी बस्ती, सर्कस मैदान, आमाखेरवा, अस्पताल लाईन के रहवासी प्रभावित होंगे उन्हें पानी की समस्या से गुजारना पड़ेगा !