samvaad
छत्तीसगढ़

गांधी चित्रकला प्रतियोगिता में जसमीत रही प्रथम, द्वितीय में असमी व तृतीय में महक ने किया कब्जा

:

जवाहरबाल मंच द्वारा आयोजित थी प्रतियोगिता

मनेन्द्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)। जवाहर बाल मंच के द्वारा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर ऑनलाइन गांधी चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया था, जिसमे भाग लेने के लिये 10 साल से 17 साल के बच्चों को महात्मा गांधी की चित्रकला बनाकर 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से पहले व्हाट्सएप करना था।प्रतियोगिता केवल कोरिया जिले के स्थानीय निवासियों के लिए आयोजित की गई थी।

न्यायाधीश की नौकरी से इस्तीफा देकर बच्चों के विकास के लिए कार्य करने वाले जवाहरबाल मंच के प्रदेश समन्वयक व्यंकटेश सिंह एवं सिविल इंजीनियर सौरव मिश्रा ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 274 प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिसमे से सभी की चित्रकला को देखते हुए जवाहरबाल मंच छत्तीसगढ़ की चैयरपर्सन कुलिशा मिश्रा के नेतृत्व में तीन सदस्यों की चित्रकला शिक्षकों के निर्णय के आधार पर परिणाम घोषित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर मनेन्द्रगढ़ की जसमीत कौर, द्वितीय स्थान पर चिरमिरी की असमी रॉय व तृतीय स्थान पर बैकुंठपुर निवासी महक पटेल ने अपना कब्जा जमाया है। साथ ही उत्कृष्ट चित्रकला के रूप में दस चित्रकला को लिया गया है जिसमे सुरुचि मिंज, श्रेया कश्यप, याशीता सिंह, देवराज साहू, आरोन रॉय, सुभेक्षा यादव, अंशिका राजपूत, परमीत सलूजा, प्रतिमा गुप्ता, हिरिषी वर्मा की चित्रकला शामिल है। प्रथम तीन विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 1000 रु एवं स्मृति चिन्ह, द्वितीय पुरस्कार 700 रु एवं स्मृति चिन्ह, एवं तृतीय पुरस्कार 500 रु एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट चित्रकला के रूप में चयनित प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह दिया जाएगा। कार्यक्रम के प्रभारी अभिमन्यु ओझा ने बताया कि उम्मीद से ज्यादा चित्रकला आ जाने के कारण तीन विजेताओं का चयन कर पाना अत्यंत कठिन हो गया था, इसलिए प्रदेश स्तरीय टीम की मदद ली गई ताकि उचित निर्णय दिया जा सकें। पूर्व न्यायाधीश एवं प्रदेश समन्यवक जवाहर बाल मंच छत्तीसगढ़ वेंकटेश सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेंगे वाले सभी प्रतिभागियों को संदेश दिया कि कभी भी एक हार या जीत आपका लक्ष्य तय नही करती है। जीत खुशियां लाती है तो हार मेहनत करने का जुनून, अगर आप निरंतर मेहनत करते रहंगे तो एक दिन आप अपने लक्ष्य को जरूर प्राप्त करँगे। वही जिला संयोजक सौरव मिश्रा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन्होंने गांधी चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर पूरे प्रदेश में सबसे सफल कार्यक्रम बनाया, साथ ही उन्होंने जवाहरबाल मंच की प्रोग्राम कमेटी अध्यक्ष डॉली साहनी के साथ ही टीम के सदस्य कहकशा बक्स, साक्षी देवंगन, पूनम पटेल, वंदना कुशवाहा, शुभम सिंह, शुभांकर दास, भगवत सिंह, निखिल यादव, अभिषेक पांडेय, दीप दुबे, रघुवर यादव नोगई, राजकरण यादव, विक्रम चौहथा का भी सफल कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply