samvaad
छत्तीसगढ़

मासूम ने निगल ली डिस्क बैट्र्री, चिकित्सक ने बचाई जान

डेढ़ साल का मासूम खेलने के दौरान दो दिन पूर्व निगल ली थी डिस्क बैट्र
अंबिकापुर – डेढ़ वर्ष कए बच्चा खेलने के दौरान डिस्क बैट्री निगल लिया और वह गले में जाकर फंस गया। दूसरे दिन जब बच्चा रोने लगा तो उसे इलाज के लिए अंबिकापुर लाए। यहां इएनटी विशेषज्ञ डॉ. अनूपम मिंज ने दो घंटे के मशक्कत के बाद बैट्री को बाहर निकाला। बैट्री से केमिकल निकलने से काला पडऩा शुरू हो गया था। अगर और समय तक नहीं निकाला जाता तो मासूम की जान जा सकती थी।
जशपुर जिले के बगीचा निवासी रोहन के डेढ़ वर्षीय बेटा गुरुवार को खेलने के दौरान डिस्क बैट्री निगल लिया था। परिजन को तत्काल पता नहीं चला। बच्चे के रोने पर उसे इलाज के लिए अंबिकापुर लाए। यहां इएनटी विशेषज्ञ डॉ. अनूपम मिंज ने जब एक्सरे कराया तो पता चला की सिक्का फंसा हुआ है। निकालने की कोशिश की तो अंदर पता नहीं चल पा रहा था। दो घंटे के काफी मशक्कत के बाद निकाला गया तो पता चला कि अंदर डिस्क बैट्री फंसा था और अंदर केमिकल निकलने से काला पडऩा शुरू हो गया था। डॉक्टर अनूपम मिंज ने बताया कि बैट्री धीरे-धीरे केमिकल छोडऩा शुरू कर दिया था। इस कारण काला पडऩा शुरू हो गया था। अगर कुछ देर तक अंदर बैट्री रह जाता तो रासायनिक कैमिकल से मासूम का गला जल सकता था।

Leave a Reply