स्वस्थ्य होने पर दोनों परिवार के सदस्यों ने सीएमएचओ व कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत
अंबिकापुर – शहर में होम आइसोलेशन के नाम पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। शहर के मायपुर के दो परिवार के सदस्यों ने रुपए ठगी करने का आरोप सीएमएचओ व कोतवाली में की है। होम आइसोलेशन के डॉक्टर चार्ज व दवाई के नाम पर एक से १६ हजार व दूसरे से ५ हजार रुपए ठगी किया गया है।
जानकारी के अनुसार प्रकाश सोनी शहर के मायापुर का निवासी है। वह ६ सितंबर को अपनी पत्नी के साथ जाकर नावापारा स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना की जांच कराया था। दोनों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। इसके दूसरे दिन वार्ड में कैंप लगाकर कोरोना का जांच किया जा रहा था। इसमें प्रकाश के पुत्र अमन सोनी भी पॉजिटिव पाया गया। शाम को प्रकाश को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पत्नी व बच्चे को होम आइसोलेशन कराया गया। इस दौरान पत्नी व पुत्र से डॉक्टर शुल्क के नाम पर १३ हजार रुपए व दवा के नाम पर ३ हजार रुपए स्वास्थ्य विभाग के गौतम गुप्ता द्वारा लिया गया है। स्वास्थ्य होकर जब प्रकाश घर लौटा तो पता पता चलने पर जब वह जानकारी ली तो इस तरह का कोई शुल्क नहीं लेने का प्रावधान है। वह इसकी शिकायत सीएमएचओ पीएस सिसोदिया से की है।
झूठी रिपोर्ट प्रस्तुत कर ठगे रुपए
वहीं रुपए ठगी करने का मायापुर का एक और मामला सामने आया है। ७ सितंबर को जब वार्ड में कैंप लगाया गया था। कैंप में अधिकारियों के कहने पर मायापुर निवासी सुप्रिया रजक कोरोना जांच कराई थी। वह आरोप लगाई है कि उसे झूठी रिपोर्ट प्रस्तुत कर पॉजिटिव बता दिया गया और शाम को अस्पताल ले जाने के लिए पहुंच गए। इस दौरान उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी द्वारा बताया गया कि होम आइसोलेशन में रहना है तो इलाज के लिए एक डॉक्टर रखना पड़ेगा। डॉक्टर शुल्क के नाम पर इससे से ५ हजार रुपए गौतम गुप्ता द्वारा ठग लिया गया है। दोनों पीडि़तों ने इसकी शिकायत सीएमएचओ व कोतवाली में की है।
