samvaad
छत्तीसगढ़

कोरोना से भाजपा की पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित दो की मौत

१५ सितंबर को पॉजिटिव पाई गई थी भाजपा नेत्री व १९ सितंबर को बलरामपुर जिले के ६१ वर्षीय वृद्ध को कराया गया था भर्ती

अंबिकापुर – जिले में कोरोना संक्रमण रूकने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज काफी सं या में संक्रमित पाए जा रहे हैं। वहीं मौत का आंकड़ा अब काफी तेजी से बढऩा शुरू हो गया है। कोरोना से अब तक २४ लोग जान गवां चुके हैं। वहीं शुक्रवार को ८ घंटे के भीतर भाजपा नेत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित दो लोगों की मौत हो गई। भाजपा नेत्री को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर १५ सितंबर को अंबिकापुर कोविड-१९ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई थी। पूर्व से ही हैवी पैरासीसी से पीडि़त होने के कारण काफी कमजोर हो गईं थी। पॉजिटिव आने के बाद सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। शुक्रवार की रात ७.३० बजे कोविड आईसीयू में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनकर भाजपा नेता स्तब्ध रह गए। उन्होंने दिवंगत नेत्री को सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं यह सिलसिला अभी भी जारी है। वहीं दूसरी मौत बुधवार की अहले सुबह ४ बजे बलरामपुर जिले के ६१ वर्षीय वृद्ध की हो गई। इसे १९ सितंबर को पॉजिटिव आने पर भर्ती कराया गया था।
सरगुजा जिले में कोरोना महामारी अपने पैर पसार चुका है। यहां हर दिन 60 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। चाहे अमीर हों या गरीब, नेता हों या अधिकारी, कोरोना की चपेट में आने से अब तक कोई भी वर्ग अछूता नहीं रहा है। इसी कड़ी में सरगुजा की 42 वर्षीय भाजपा नेत्री शांति एक्का भी १५ सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। वे लुंड्रा क्षेत्र से 2 बार जिला पंचायत सदस्य रह चुकी थीं। संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह पूर्व से हैवी पैरासीस से पीडि़त थीं। पॉजिटिव पाए जाने के बाद काफी कमजोर हो चुकीं थी। चिकित्सकों ने बताया कि इन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। चिकित्सकों ने बताया कि इनकी स्थिति शुरू से ही गंभीर बनी हुई थी। आईसीयू में विशेष निगरानी में रख कर इलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान शुक्रवार की रात करीब ७.३० बजे उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी मौत शनिवार की अहले सुबह ६१ वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान कोविड-१९ अस्पताल में हो गई। यह बलरामपुर जिले के निवासी है। १९ सितंबर को पॉजिटिव पाए जाने पर भर्ती कराया गया था। इसे पूर्व में किसी तरह की कोई गंभीर बीमारी नहीं थी।
भाजपा ने बताई अपूरणीय क्षति
भाजपा नेत्री की असमय मौत से सरगुजा भाजपाइयों में शोक का माहौल है। भाजपा का कहना है कि शांति एक्का के असमय निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। गौरतलब है कि शांति एक्का दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुकी है। पिछले कार्यकाल में उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष का भी दावा ठोंका था। काफी हंगामे के बाद फुलेश्वरी सिंह अध्यक्ष चुनी गई थीं। शांति एक्का पूर्व में कांग्रेस से लुंड्रा की जनपद अध्यक्ष भी रह चुकी थीं। इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर लिया था।
केन्द्रीय जेल में ६७ बंदी कोरोना पॉजिटिव
केंद्रीय जेल अंबिकापुर में कोरोना वायरस एक सप्ताह पहले ही दस्तक दे दी थी जब एक प्रहरी और ३ कैदी संक्रमित मिले थे। इसके बाद जेल में शुक्रवार को कोरोना विस्फोट हुआ है। एक साथ ६७ कैदी पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जेल में कैंप लगाकर २०१ बंदियों जिनके सर्दी खांसी के लक्षण थे उनकी जांच की थी। जिसमं ६७ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जेल अधीक्षक ने बताया कि ६७ पॉजिटिव में से ३७ ऐसे हैं जिनकी उम्र ६० से ज्यादा है। इतनी तादाद में कैदियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जल प्रबंधन स्वास्थ्य विभाग सहित जिला प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी है। जेल में ही एक आइसोलेशन केयर सेंटर बनाकर पॉजिटिव बंदियों का इलाज किया जा रहा है। यहां पर जिला स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों द्वारा व जेल डॉक्टर द्वारा भी निगरानी रखी जा रही है। जेल अधीक्षक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइन के अनुसार संक्रिमित बंदियों को दवा दिया जा रहा है और पूरी निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply