0 1और हड़ताली कर्मचारी बर्खास्त,अब तक काम पर लौटे 18 कर्मी
सूरजपुर। जिले में एन0एच0एम0 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल आज आठवे दिन भी जारी रही। सरकार को नियमितीकरण हेतु मनाने के लिए आज संघ के पदाधिकारियों के द्वारा सामुहिक मुंडन कराकर शांतिपुर्ण संदेश दिया। कर्मचारियों ने बताया कि सरकार नियमितीकरण का जल्द फैसला नही लेती है तो समस्त शासकीय विभागों में कार्यरत संविदा नियुक्त कर्मचारी 29 सितम्बर को महाआंदोलन करेंगे, जिसकी रणनीति संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा बनाई गई है।
संविदा कर्मियों के हड़ताल में चले जाने से एनएचएम विभाग के दफ्तरों में ताला लगा हुआ है। स्वास्थ्स विभाग कार्यालय में काम पुरी तरह प्रभावित है। विभाग में कागजी कार्य पूरी तरह बाधित है। दूसरी ओर नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताली कर्मचारियों का भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमति शांति सिंह ने समर्थन करते हुए सरकार द्वारा की गई बर्खास्तगी की कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने वायदा किया था तो उसे इन कर्मचारियों को नियमित कर पूरा करना चाहिए। उनकी मांग जायज है और भाजपा इसका पूरा समर्थन करती है। इस आशय का पत्र उन्होंने कर्मचारियों को दिया है।इधर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर एस सिंह ने बताया कि आज एक और हड़ताली कर्मचारी को सेवा से मुक्त कर दिया गया है। दूसरी ओर अब तक 18 कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।
