samvaad
छत्तीसगढ़

डॉ. रमणेश मूर्ति बने मेडिकल कॉलेज के डीन, संभाला पदभार

मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ हैं डॉ. मूर्ति


अंबिकापुर – माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. रमणेश मूर्ति को मेडिकल कॉलेज के प्रभारी डीन नियुक्त किया गया है। पूर्व डीन डॉ. आरके सिंह को शासन द्वारा डीएमई बनाया गया है। शुक्रवार को डॉ. आरके सिंह को कॉलेज के चिकित्सकों ने विदाई दी। इनके स्थान पर प्रभारी डीन के रूप में डॉ. रमणेश मूर्ति को प्रभार ग्रहण कराया गया है। इस दौरान डॉ. रमेणश मूर्ति ने डॉ. आरके सिंह से व्यवस्था संभालने का अनुभव भी लिया। डॉ. मूर्ति अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की व्यवस्था से बेहतर तरीके से वाकिफ हैं। वे अपने विशेष प्रयास से यहां कोरोना जांच के लिए वारोलॉजी लैब और ट्रू नॉट मशीन स्थापना में बहुत बड़ा योगदान रहा है। डॉ. आके सिंह का तबादला संचालक चिकित्सा शिक्षा के पद पर होने के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यलय रायपुर के डॉ. पीके निगम को अंबिकापुर मेडिकल कॉलज का डीन नियुक्त किया गया था। शासन द्वारा पुन: बदलाव करते हुए डॉ. निगम को पूर्व में किए गए तबादला को निरस्त कर यथावत रायपुर में ही पदस्थ करने का आदेश जारी कर दिया गया था। वहीं इनके स्थान पर मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. रमणेश मूर्ति को मेडिकल कॉलेज के प्रभारी डीन नियुक्त किया गया है।

ए स बिलासपुर में रह चुके हैं चिकित्सा अधीक्षक
डॉ. रमणेश मूर्ति काफी चिकित्सा शिक्षा के लिए काफी अनुभवी हैं। वह बिलासपुर में नौ साल चिकित्सा अधीक्षक के पद पर काम किए हैं। इसके बाद शासन द्वारा आदेशित डीन भी रह चुके हैं। डीन के रूप में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में दूसरी बार है। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस का फाइनल परीक्षा व एमसीआई का मान्यता प्राथमिकता रहेगा।

Leave a Reply