samvaad
छत्तीसगढ़

बलरामपुर जिले में बीएमओ सहित फिर मिले 53 नए पॉजिटिव केस, 24 घंटे के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंद,जिले में संक्रिमतों की सं या 799 पहुचं गई

सूरजपुर। बलरामपुर जिले में बुधवार को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ,स्वास्थ्यकर्मी सहित फिर मिले 53 नए पॉजिटिव केस जिले में संक्रिमतों की सं या 799 पहुचं गई। राजपुर में 11, रामानुजगंज में 9,कुसमी में 9,शंकरगढ़ में 1 वाड्रफनगर में 13 व बलरामपुर में 10 पॉजिटिव संक्रिमतों की सं या मिली है। अब तक पॉजिटिव संक्रिमतों की सं या 799, स्वस्थ 539, एक्टिव केस 321 हो गई है। जिले में प्रतिदिन पॉजिटिव संक्रिमतों की सं या बढ़ती जा रही है जिले में हड़कंप मचा हुआ है। राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे के लिए बंद किया गया है।
राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो दिन पहले 3 स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव पाए गए थे इसके बाद 45 स्वास्थ्यकर्मियों का सै पल जांच के किए कोविड-19 अस्पताल अंबिकापुर भेजा गया था। बुधवार को बीएमओ सहित 10 स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्यकर्मियों का पॉजिटिव केस आने के बाद अस्पताल सहित नगर में हड़कंप मचा हुआ है। बीएमओ सहित स्वास्थ्यकर्मियों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। गुरुवार सुबह 8 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे के लिए बंद किया गया है। जिले में पॉजिटिव संक्रिमतों की सं या प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आप को बता दे कि राजपुर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एफआरयू सेंटर बहुत बड़ा है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 70 ग्राम पंचायत आता है जिसकी जनसं या करीब सवा लाख की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन करीब 2 सौ मरीजों का आना-जाना होता है। 24 घंटे के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सेनिटाइजर करने के किए बंद किया गया है।
दो दिन पहले 3 स्वास्थकर्मी पॉजिटिव पाए गए थे इसके बाद 45 स्वास्थ्यकर्मियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। बुधवार को 10 पॉजिटिव पाए गए सभी होम क्वारेंटाइन है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सेनिटाइजर करने के लिए 24 घंटे के लिए बंद किया गया है।
डॉ.रामप्रसाद तिर्की,बीएमओ-राजपुर

Leave a Reply