samvaad
छत्तीसगढ़

राजीव गांधी कक्षा के माध्यम से एनएसयूआई कर रही बच्चों को शिक्षित


0 डर से दूर शिक्षा के पास अभियान के तहत किया जा रहा कक्षा का संचालन

सूरजपुर । प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में डर से दूर शिक्षा के पास, के तहत एनएसयूआई के द्वारा राजीव गांधी कक्षा का संचालन किया जा रहा है। एनएसयूआई के प्रदेश संगठन के आह्वान पर छात्र नेता दीपक कुमार के द्वारा संचालित उक्त कक्षा में बच्चे उत्साह से शिक्षा ग्रहण करने पहुंच रहे है। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने बताया कि
कोविड-19 महामारी के इस दौर में छात्रों के भविष्य को संवारने के लिए एनएसयूआई हर कदम पर साथ खड़ी है। छात्रहित में उक्त कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर सूरजपुर जिला जनपद पंचायत संघ के अध्यक्ष व राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला समन्वयक जगलाल सिंह देहाती ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर ग्रामीण अंचलों में चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का महत्वपूर्ण अंग है शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, सभी बच्चे शिक्षित हो तभी हमारा देश व समाज आगे बढ़ेगा।इसके लिए आवश्यक है कि शिक्षा सभी तक पहुंचे और इसके लिए हमे पूरी ईमानदारी से प्रयास करना है।एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष जाकेश राजवाडे व पूर्व प्रदेश संयोजक कौनेन अंसारी ने बताया कि ग्रामीण अंचलो में छात्रनेताओं द्वारा “डर से दूर, शिक्षा के पास” अभियान छात्रों के भविष्य के प्रति सजग एवं संवेदनशीलता का परिचय है। छात्रहित के प्रयास में कार्यकर्ता सदैव तत्पर हैं “राजीव गांधी कक्षा” इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। छात्र नेताओ ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मास्क का उपयोग नियमित रूप से करने एवं पढ़ाई व खेलते वक्त शारीरिक दूरी का पालन अनिवार्य रूप से करने के साथ शासन द्वारा कोरोना संक्रामण से बचाव हेतु जारी निर्देशो का पालन करने की बात बच्चों व उनके अभिभावकों से कही। छात्र नेताओं के द्वारा जिले में बच्चों को पढ़ाई से संबंधित परेशानी पर सहायता पहुंचाने की बात भी कही गई है। इस अभियान में आशीष साहू, अमित सिंह, जीवधन सिंह, कृष्णा उइके, द्रविड़ सिंह, विकाश साहू, सुमेश्वर सिंह, सोचन टोप्पो, कुलदीप दास, भानु, रविचंद, हल्केश्वर राजवाड़े आदि भी सक्रिय है।

Leave a Reply