samvaad
मध्यप्रदेश

इंडिया पोस्ट लोकेशन अधिकारी बताकर महिला के खाते से पार कर दिए रुपए

अंबिकापुर – चेक बुक के लिए इंडिया पोस्ट लोकेशन पर सर्च करना एक महिला के लिए महंगा पड़ा। इंडिया पोस्ट लोकेशन कंपनी के अधिकारी बताकर एक व्यकित फोन किया और इसके खाते से ३५ हजार रुपए कट गया। महिला के पति ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली े में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार विश्विजीत भारद्वाज शहर के मिशन चौक का निवासी है। इसकी पत्नी का बैंक खाता एक्सीस बैंक में है। वह चेक बुक के लिए बैंक में आवेदन की थी। महिला मंगलवार को गुगल पर इंडिय पोस्ट लोकेशन पर अपना चेकबुक सर्ज कर रही थी। इस दौरान अरूण नामक व्यक्ति का फोन आया और कहा कि मैं इंडिया पोस्ट लोकेशन कंपनी का अधिकारी बोल रहा हूं। महिला इसके झासं में आ गई और अपना बैंक डिटेल उसे बता दी। इसके बाद उसके खाते से ३४ हजार ८ सौ रुपए कट गया। महिला का पति विश्वजीत ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा ४२० के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply