चौक-चौराहों पर तैनात रही पुलिस, इक्का-दुक्का निकलने वालों को दी गई समझाइश
अंबिकापुर – जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु निगम क्षेत्र अंतर्गत लगाए कए कंटेनमेंट के दूसरे दिन भी व्यापक असर देखा गया। बुधवार को भी शहर की सभी दुकानें बंद रही। केवल मेडिकल दुकान व पेट्रोल पंप प्रशासन द्वारा जारी किए गए नियम व शर्तों के अनुसार खुली रही। पूरे दिन पुलिस शहर की विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात रही। शहर में कंटेनमेंट व दिनभर हुई बारिश के कारण लोग घरों में दुबके रहे। जिस कारण सडके सुनी रही। सडकों पर इक्का- दुक्का लोग ही आना-जाना करते हुए देखे गए। पुलिस भी मुस्तैदी से डटी रही और बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों से पूछताछ करती रही। प्रशासन के दिए गए निर्देश को शहर के लोगों ने काफी गंभीरता से लिया है। वहीं ग्रामीण अंचलों में सामान्य तौर पर जनजीवन रोज की भांति ही रही। लॉकडाउन की वजह से गांव के लोग अपने कार्य को लेकर शहर नहीं पहुंच पाए।
नियमों के उल्लंघन पर वसूला १५ हजार जुर्माना
कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने नगर निगम क्षेत्र में लगाये गए लॉक डाउन के पहले दिन 22 सित बर को नगर निगम के निगरानी दल द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही करते हुए 15 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। कलक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार नगर निगम अ िबकापुर के कंटेन्मेंट जोन घोषित क्षेत्रों में नगर निगम के निगरानी दलों द्वारा बिना मास्क पहने, बेवजह घूमने वाले तथा अवैध दुकान संचालन करने वालों जुर्माना वसूली की कार्यवाही की जा रही है। नगर निगम आयुक्त हरेश मण्डावी ने बताया कि 22 सित बर को नगर नियम के निगरानी दलों द्वारा 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया माइक रिक्शे के माध्यम से लोगों को लॉक डाउन का पालन करने समझाइश दी जा रही है। साथ ही निगरानी दलों द्वारा बाहर घूमने वालों को समझाइश दी जा रही है। समझाइश के बाद भी नही मानने पर चालानी कार्रवाई की जा रही है।
