samvaad
छत्तीसगढ़

लॉकडाउन के पहले दिन घरों में रहे लोग, शहर की सडक़ें रही सूनी

लॉकडाउन के पहले दिन घरों में रहे लोग, शहर की सडक़ें रही सूनी
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण जिला प्रशासन द्वारा ७ दिन का किया गया है लॉकडाउन
अंबिकापुर. जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कलक्टर संजीव कुमार झा द्वारा सात दिनों के लिए निगम क्षेत्र को कंटेनमेंट किया गया है। मंगलवार को पहले दिन शहर की सभी दुकानें बंद रही। केवल मेडिकल दुकान व पेट्रोल पंप प्रशासन द्वारा जारी किए गए नियम व शर्तों के अनुसार खुली रही। पूरे दिन पुलिस शहर की विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात रही। शहर में कंटेनमेंट व दिनभर हुई बारिश के कारण लोग घरों में दुबके रहे। जिस कारण सडके सुनी रही। सडकों पर इक्का- दुक्का लोग ही आना-जाना करते हुए देखे गए। पुलिस भी मुस्तैदी से डटी रही और बेवजह सडक़ों पर घूमने वाले लोगों से पूछताछ करती रही। प्रशासन के दिए गए निर्देश को शहर के लोगों ने काफी गंभीरता से लिया है। वहीं ग्रामीण अंचलों में सामान्य तौर पर जनजीवन रोज की भांति ही रही। लॉकडाउन की वजह से गांव के लोग अपने कार्य को लेकर शहर नहीं पहुंच पाए।
सरकारी द तर भी रहे बंद
निर्देश के अनुसार सरकारी व निजी द तरों को भी बंद रखा गया है। जिस कारण सभी सरकारी द तर बंद रहे। कर्मी भी अपने घरों में ही बैठ लाक डाउन के नियमों का पालन कर रहे है। सिर्फ प्रशासन पुलिस व स्वास्थ विभाग जैसे जरूरी सेवाओं के कर्मी ही सडक़ या अपने द तर में दिखाई पड़ रहे थे।

लोगों ने कंटेनमेंट के नियमों का किया पालन
जिले में हर रोज कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। प्रति दिन ५० से ७० मरीज मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा कड़े नियमों के साथ कंटेनमेंट घोषित किया गया है। पहले दिन लोगों ने घर से बाहर नहीं निकले और नियमों का पूरी पालन कर कोरोना संक्रमण को रोकने में सार्थक साबित हुए।

आम लोगों को पेट्रोल भी नहीं मिली
लॉकडाउन के दौरान इस बार पेटो्रल पंप संचालकों को जिला प्रशासन द्वारा स त निर्देश जारी किए गए हैं। केवल इमरजेंसी व सरकारी वाहन, एंबुलेंस व समाचार पत्र वाले वाहनों को ही पेट्रोल डीजल दिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस कारण आम लोग पहले ही पेट्रोल अपने वाहन में भरवा लिया था। मंगलवार को नियम के अनुसार ही पेट्रोल दिया गया। आम लोगों को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल नहीं मिली।

किराना और सब्जी-फल नहीं मिले
इस बा लॉकडाउन बेहद स त है। केवल मेडिकल स्टोर के अतिरिक्त अन्य कोई दुकान नहीं खुली। सुबह से से आठ व शाम के कुछ देर के लिए केवल मिल्क पालर्र की दुकानें खुली। शेष सभी दुकानें पूरी तरह बंद रही। सब्जी-फल तक की दुकानें नहीं खोली गई। सब्जी मंडी पूरी तरह बिरान रहा।

नियमो के पालन में बिल्कुल ढिलाई नहीं
कलक्टर संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा ने अधिकारियों के साथ नगर निगम अ िबकापुर क्षेत्र में घोषित कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया और प्रतिबंधों के अनुपालन का जायजा लिया। उन्होंने नगर के प्रमुख चौक चौराहों के साथ ही अंतर जिला सीमाओं का निरीक्षण किया और चाक चौबन्ध व्यवस्था के साथ चुस्त निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नियमो के पालन में बिल्कुल ढिलाई न बरतें, अकारण बाहर निकलने वाले तथा नियम का पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना वसूलें। नगर निगम अ िबकापुर में लॉक डाउन के पहले दिन ही प्रशासन स त रहा और लोगो के द्वारा भी सहयोग किया गया जिससे शांति बनी रही। सडक़ो में सन्नाटा पसरा रहा। सबसे पहले गांधी नगर थाना अंतर्गत कालीघाट बैरियर का निरीक्षण किया गया। यहां बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों से पूछ-ताछ कर रजिस्टर का अवलोकन किया गया। बैरियर में रेडियम पट्टी लगाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद चठीरमा बैरियर, सरगवां बैरियर, सांड़बार बैरियर तथा खरसिया नाका का भी निरीक्षण किया गया।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ कुलदीप शर्मा, सहायक कलक्टर विश्वदीप, नगर निगम आयुक्त हरेश मण्डावी, एसडीएम अजय त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply