samvaad
छत्तीसगढ़

कोरोना से शहर के एक वृद्ध की मौत, मौत की सं या हुई १५


काफी तेजी से बढ़ रहा शहर में कोरोना संक्रमण, एक सप्ताह से अस्पताल में लगातार हो रही मौत
अंबिकापुर. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना पीडि़त मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। हर दिन एक मरीज की मौत हो रही है। इसे लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मचा हुआ है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब तक कुल १५ लोगों की जान जा चुकी है। जिसमें सरगुजा जिले के १३ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि मेडिकल कॉलज अस्पताल के कोविड वार्ड में मंगलवार की सुबह शबर के दत्ताकालोनी निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। १८ सितंबर को पॉजिटिव आने पर उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
शहर के दत्ताकालोनी निवासी ६२ वर्षीय व्यक्ति १८ सितंबर को कोरोना पॉजिटिव आने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। वह मधुमेह सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित था। सांस लेने में परेशानी होने पर उसे कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब तक कुल १५ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक सप्ताह के अंदर मौत की सं या और बढ़ गई है। जबकि कोविड आईसीयू में कई गंभीर मरीज भर्ती हैं।

लोग कोरोना के प्रति नहीं हैं गंभीर
स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि कोरोना के प्रति लोग गंभीर नहीं हो रहे हैं। इस बीमारी को लोग हल्के में ले रहे हैं। इस कारण मौत की सं या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। लोगों को सर्दी-बुखर के लक्षण होने पर कोरोना जांच कराना नहीं चाहते हैं। जब बीमारी बढ़ जाती है तो वह जांच कराने पहुंचते हैं। तब तक समय काफी बीत जाता है और मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने तक स्थिति गंभीर हो जाती है और मौत की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।

Leave a Reply