0 आरोपी पिता, पुत्र गिरफ्तार
0 अधीना सलका का मामला
सूरजपुर। ग्रामीण पर प्राणघातक हमला करने वाले पिता पुत्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार को ग्राम अधिना सलका में हुई है। घटना के संदर्भ में बताया गया है कि रामकुमार राजवाड़े का उसके पड़ोसी बसंत राजवाड़े से जमीन संबंधी विवाद लम्बे समय से चल रहा था। जिसके संबंध में रविवार को गांव में पंचायत बुलाई गई और मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, परन्तु बात नहीं बनी। इसी बीच दोपहर में अधिना तालाब के पास बसंत उसका पुत्र समयलाल व दिनेश ने उस वक्त राजकुमार का रास्ता रोककर उससे गाली-गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी देकर टांगी से प्राणघातक हमला कर दिया जब वह वहाँ से गुजर रहा था। जिससे उसके सिर व शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोटें आई है और रामकुमार को मौके से उठाकर एसईसीएल अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है। रिपोर्ट पर तीनों के विरूद्व धारा 341, 294, 506, 307, 34 के तहत् अपराध पंजीबद्व कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव किशोर केंवट, सी.पी.तिवारी, एएसआई ललित तिर्की, प्रधान आरक्षक राजेश यादव, आरक्षक मनोज जायसवाल, अवधेश कुशवाहा, भोला शंकर राजवाड़े, महिपाल सिंह, रजनीश पटेल व अशोक कनौजिया सक्रिय रहे।
