samvaad
छत्तीसगढ़

नोटिस के बावजूद भी नहीं लौटे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी

अ िबकापुर। संविदा एनएचएम स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। जबकि रविवार को मु य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीएस सिसोदिया ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों को नोटिस भी जारी किया था। नोटिस जारी करने के बाद मात्र एक-दो कर्मचारी ही अपने कार्य पर वापस लौटे। शेष सभी कर्मचारी हड़ताल पर ही रहे। सीएमएचओ ने नोटिस में कहा गया है कि कोविड महामारी के दौर में स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी महत्वपूर्ण है। सूचना प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर यदि अपने कर्तव्य पर उपस्थित होकर सामान्य रूप से कार्य निष्पादित नहीं करते हैं तो हड़ताली अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए वे स्वयं जि मेदार होंगे। इसके बाद मात्र एक दो कर्मचारी वापस लौटे हैं। शेष कर्मचारी हड़ताल पर ही हैं। इससे स्वास्थ्य व्यवस्था में परेशानी हो रही है।

Leave a Reply