samvaad
छत्तीसगढ़

लॉकडाउन में जारी रहेगी शराब की होम डिलीवरी

अ िबकापुर। कलक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजीव कुमार झा द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्रों एवं अवधि में देशी एवं विदेशी मदिरा की होम डिलीवरी विक्रय जारी रखने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेशानुसार नगर पालिक निगम अ िबकापुर अंतर्गत देशी मदिरा दुकान बौरीपारा, विदेशी मदिरा दुकान गंगापुर, विदेशी मदिरा सुभाष नगर एवं विदेशी मदिरा दुकान बौरीपारा, नगर पंचायत लखनपुर अंतर्गत विदेशी मदिरा दुकान लखनपुर, नगर पंचायत सीतापुर अंगर्तत विदेशी मदिरा दुकान सीतापुर तथा जनपद पंचायत बतौली अंतर्गत विदेशी मदिरा दुकान बतौली में देशी एवं विदेशी मदिरा का होम डिलीवरी विक्रय चालू रहेगा। इन दुकानों के कांउटर विक्रय के लिए पूर्णत: बंद रहेंगे। गौरतलब है कि कलक्टर द्वारा नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम अ िबकापुर क्षेत्र को 21 सित बर रात्रि 9 बजे से 28 सित बर रात्रि 12 बजे तक, नगर पंचायत सीतापुर एवं जनपद पंचायत मु यालय बतौली को 22 सित बर रात्रि 9 बजे से 29 सित बर रात्रि 12 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

Leave a Reply