अम्बिकापुर – संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि अम्बिकापुर नगर निगम अंतर्गत नमनाकला के 35 वर्षीय पुरुष, बौरीपारा के 40 वर्षीय पुरुष, 48 वर्षीय पुरुष, 48 वर्षीय महिला, लक्ष्मीपुर के 31 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय महिला, नमनाकला के 38 वर्षीय पुरुष, दरिमा के 35 वर्षीय पुरुष, छिन्दकालों की 26 वर्षीय महिला एवं 26 वर्षीय महिला को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 20 सितम्बर की स्थिति में 39 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। भर्ती मरीजों में सरगुजा जिले के 29, कोरिया जिले के 03 तथा सूरजपुर जिले के 07 मरीज हैं जिसमें 05 महिला, 31 पुरुष और 03 बालक शामिल हैं। अब तक कोविड अस्पताल में कुल 765 कोरोना मरीज भर्ती किये गए हैं जिनमें से 687 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर वापस लौट गए हैं तथा 13 मरीज रिफर, एवं 13 मरीज स्थानांतरित हैं।
कोविड-19 वार्ड में भर्ती 31 मरीज माईल्ड सिम्पटम हैं। श्वास लेने में तकलीफ के कारण कुल 11 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है एवं 03 अन्य मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बाकी सभी मरीज एसिम्पटोमेटिक हैं। भर्ती 3 मरीज को उच्च रक्तचाप, 04 मरीज को मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप तथा 03 मरीजों को मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बीपी पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।
कोरोना को मात देकर 10 व्यक्ति लौटे घर , कोविड अस्पताल में 39 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज जारी

Leave a reply