samvaad
छत्तीसगढ़

कोरोना ने एक वृद्ध महिला की ली जान, मौत की सं या पहुंची १०


हर रोज मिल रहे काफी सं या में कोरोना संक्रमित मरीज, मचा हडक़ंप


अंबिकापुर. जिले में कोरोना से मौत का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। वहीं संक्रमण की भी आंकड़ों में कोई कमी नहीं आ रहा है। हर रोज दर्जनों की सं या में पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। रविवार की रात कोरोना से एक और महिला की मौत हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था।
जिले में कोरोना अब नया मोड़ लेना शुरू कर दिया है। संक्रमण के साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी बढऩा शुरू हो गया है। अब तक जिले में कोरोना से १० लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पॉजिटिव मरीजों की सं या १३०५ हो गया है। जबकि ८२५ लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। रविवार की रात ७५ वर्षीय महिला की मौत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बने कोविड वार्ड में हो गई। यह शहर के मायापुर की रहने वाली थी। पॉजिटिव पाए जाने पर ९ सितंबर को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उसे अनियंत्रित मधुमेह, नि न रक्तचाप व ऑक्सिजन सैचूरेशन के कारण उसे आईसीयू में विशेष निगरानी में रख कर इलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी जानकारी परिजन को दे दी गई है। परिजन के उपस्थिति में और प्रशासन की निगरानी में उसका अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

जिले में ५० मिले नए कोरोना मरीज
जिले में कोरोना संक्रमण रूकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को मात्र ८ संक्रमित मरीज मिलने से कुछ राहत मिली थी। वहीं सोमवार को कुल ५० संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप है। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की सं या १३ पार हो गई है। हर रोज दर्जनों की सं या में कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। वहीं अब तक कुल ३७७०८ सौंपलों की जांच किया चुका है। सोमवार को पाए गए मरीजों में शहन के ीागवान पुर १, छिन्कालो ३, रामपुर ३, सोनपुर कला १, बटाइकेला १, केदारपुर१, रसुलपुर १, नमनाकला २, दरिमा ३, प्रतापुर नाका १, पटेलपारा २, नावापारा २ अंबेडकर चौक के पास १, ब्रह्मरोड २, अंबिकापुर ८, देवीगंज रोड २, सुभाषनगर १ गोधनपुर १ भट्टी रोड १, संगम चौक १, वार्ड नंबर दो १, महुवाटिकरा १, जयस्तंभ चौक १ सिधारी कॉलोनी १ जेल लाइन १, केदारपुर २, रामानुगंज नाका २ वसुंधरा बिहार १ कुण्डाला सिटी १ व मेडिकल कॉलेज १ से एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

यह है मरीजों की भीर्ती की व्यवस्था
जिले में हर रोज दर्जनों की सं या में मरीजों की मिलने का सिलसिला पिछले दो माह से जारी है। मरीजों को अब रखना स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किल होने लगा है। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बने कोविड वार्ड में ४७ मरीज भर्ती हैं। जिसमें १० मरीजों की स्थिति गंभीर है। इन मरीजों को आईसीयू में रख कर इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में मात्र १० बेड का आईसीयू है। पूरी बेड मरीजों से भरा हुआ है। वहीं जिले में हर रोज दर्जनों की सं या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। गंभीर मरीजों के आने पर अब आईसीयू में रखना मुश्किल हो जाएगा।

कोरोना को मात देकर 7 व्यक्ति लौटे घर
मेडिकल कालेज के संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक ने बताया है कि अ िबकापुर के जयस्तंभ चौक निवासी 45 वर्षीय पुरुष, नमनाकला की 25 वर्षीय महिला, अजिरमा की 55 वर्षीय महिला, लखनपुर का 17 वर्षीय पुरुष, सूरजपुर के 44 वर्षीय पुरुष, बभनी निवासी 44 वर्षीय महिला सहित 7 लोगों को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अ िबकापुर में 14 सित बर की स्थिति में 67 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। भर्ती मरीजों में सरगुजा जिले के 52, कोरिया जिले के 09, सूरजपुर जिले के 05 तथा बलरामपुर के 01 मरीज हैं जिसमें 27 महिलाए 37 पुरुषए 02 बालक और 01 बालिका शामिल हैं। अब तक कोविड अस्पताल में कुल 717 कोरोना मरीज भर्ती किये गए हैं जिनमें से 619 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर वापस लौट गए हैं तथा 11 मरीज को रिफरए 12 मरीज स्थानांतरित और 8 व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

Leave a Reply