कोरोना संक्रमितों के समुचित उपचार हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध – कलेक्टर
0 कलेक्टर एवं एसपी ने किया कोविड 19 अस्पताल का निरीक्षण
सूरजपुर – जिले में तेजी से पांव पसार रहे कोरोना संक्रामण को देखते हुए संक्रमितों के समुचित ईलाज के लिए जिला प्रशासन के द्वारा आवश्यकता अनुसार कोविड केयर सेन्टर की स्थापना की जा रही है। दिनों दिन बढ़ते आंकड़ों पर अंकुश लगाने के लिए शुरूआत से ही जिला प्रशासन बेहद गंभीर है और आम लोग इस संक्रामण से सुरक्षित रहे इसके लिए बचाव के उपायों के साथ लोगो से सावधानी बरतने की अपील भी बार बार जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही है। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से हो रहे इजाफे से जिला प्रशासन चिंतित हैं। संक्रमितों को समुचित उपचार मिले इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा यहां जिला अस्पताल में संचालित सौ बिस्तरिय कोविड 19 अस्पताल के अलावा लाइवलीहुड कॉलेज, रेवती रमन कॉलेज के हॉस्टल, पोलटेक्निक, कन्या परिसर, प्री मैट्रिक होस्टल व एसईसीएल हॉस्पिटल विश्रामपुर में जहाँ करीब 650 बेड का अतिरिक्त कोविड अस्पताल बनाया गया है जिसके माध्यम से मरीजो का उपचार किया जा रहा है। वहीं नगर के एस आर व्ही एम के हॉस्टल को भी जिला प्रशासन ने कोविड अस्पताल के लिए अधिग्रहित किया है और जरूरत पड़ने पर अन्य निजी स्कूलो को भी अधिग्रहित करने की बातकही गई है। जिले में तेजी से पांव पसारते जा रहै संक्रमण के दृष्टिगत कलेक्टर रणबीर शर्मा के द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और भविष्य के लिए और अधिक मरीजों के उपचार की व्यवस्था करने कोविड-19 केयर सेंटरो का निर्माण कर वहाॅ आवश्यक सुविधाएॅ विकसित किया जा रहा हैं। कलेक्टर लगातार सेंटरो का दौरा कर मरीजों को प्राप्त हो रही चिकित्सीय एवं भोजन, पानी की सुविधाओं की समीक्षा कर रहे हैं।इसी कडी़ में सोमवार को कलेक्टर रणबीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के द्वारा कोविड-19 अस्पताल सूरजपुर का निरीक्षण किया गया। जहाॅ उन्होनंें भर्ती मरीजों की संख्या के साथ उपचार कर घर वापस भेजे गये व्यक्तियों की जानकारी ली। डाक्टरों के द्वारा किये जा रहे चिकित्सा कार्य की जानकारी लेते हुए, ओपीडी में डाक्टरों की षिफ्ट अनुसार ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने जिला अस्पताल में स्थापित ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया। जिसमें ब्लड की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए किन-किन ग्रुप के ब्लड की मांग ज्यादा होती है इससे अवगत हुए एवं प्रबंधन द्वारा ब्लड डोनेट के समय किन प्रक्रियाओं को अपनाया जाता है की जानकारी ली। उन्होनें सूरजपुर ब्लड प्लस एप्प की अधिक से अधिक जानकारी लोगों तक हो सके इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया है।
वहीं कलेक्टर एवं एसपी ने नगर के रेवती रमण काॅलेज हास्टल में निर्मित कोविड-19 केयर सेन्टर का निरीक्षण किया। जहाॅ समस्त सुविधा डोनिंग, डफिंग, डाक्टरों की उपलब्धता, मरीजों की संख्या, भोजन-पानी के उत्तम व्यवस्था को सुनिष्चित किया। उन्होनें डाक्टरों के ठहरने की व्यवस्था की जानकारी ली, और स्वास्थ्य कर्मीयों से समस्याओं को भी जाना। सभी स्वास्थ्य कर्मी व डाक्टरों ने अच्छी सुविधाएॅ प्राप्त होना बताया। इस समय कलेक्टर ने बताया कि जिले वासियों को कोरोना महामारी के उपचार हेतु उचित स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है, और निरंतर सुविधाओं को और अधिक विकसित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ आर.एस.सिंह, सिविल सर्जन डाॅ शशि तिर्की, डाॅ अजय मरकाम, डाॅ प्रियंक पटेल, डीपीएम अनिता पैंकरा एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
