samvaad
छत्तीसगढ़

अलग अलग घटनाओं में महिला समेत चार की मौत

0 भालू के हमले से युवक की गई जान
सूरजपुर। अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई है। युवक जहां भालू के हमले का शिकार हुआ है। वही एक महिला व पुरुष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जबकि एक लड़की की मौत जहरीले कीड़े के काटने से हुई है। पहली घटना प्रेमनगर क्षेत्र के ग्राम अभयपुर की है बताया गया है कि यहाँ का 25 वर्षीय शिवकुमार शुक्रवार की सुबह घर से गांव में ही स्थित अपने खेत जाने के लिए निकला था। इसी दौरान पगडंडी रास्ते मे झाड़ियों के बीच से युवक के सामने अचानक भालू आ धमका। भालू को सामने देख युवक अपनी जान बचाकर भागने का प्रयास कर रहा था तभी भालू ने उसपर हमला कर दिया। युवक की चितकार सुन कर जब तक लोग वहां पहुँचकर युवक को बचाने का उपक्रम करते तब तक बहुत देर हो चुकी थी और भालू ने युवक को बुरी तरह से नोंच कर जख्मी कर दिया था। युवक को जब तक अस्पताल लाया जाता उससे पहले ही उसकी सांसे थम गई। दूसरी घटना ग्राम डुमरिया की है यहां की 16 वर्षीय प्रियंका राजवाड़े को गुरुवार की अल सुबह किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था जिसकी जानकारी प्रियंका के द्वारा परिजनों को दिए जाने पर उसे उपचार के लिए यहां जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तीसरी घटना ग्राम शिवप्रसादनगर की है जहां का 55 वर्षीय हुबलाल टेकाम बुधवार की शाम को घर से निकला था और देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों की पतासाजी के बाद भी हुबलाल का कहीं पता नहीं चल सका था। गुरुवार की सुबह घर के सामने बरामदे में लगी कंडी के सहारे हुबलाल का ध्व फांसी पर लटका पाया गया। चौथी घटना ग्राम विंध्याचल की है जहां की 40 वर्षीय शांति बाई ने बीती रात घर की बाड़ी में लगे आम के पेड़ में फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली है। बताया गया है की कुछ दिनों से महिला का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था और वह परेशान रहती थी। महिला ने पूर्व में भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। सभी मामलों में परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

हाथी के हमले से युवक हुआ घायल

प्रेमनगर क्षेत्र के ग्राम गौरीपुर के समीप स्थित चौड़ी पहाड़ में 7 हाथियों का दल ने डेरा जमाया हुआ है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और ग्रामीण अपने जानमाल को लेकर चिंतित नजर आ रहे है। शुक्रवार को चौड़ी पहाड़ में डेरा जमाए हाथियों को खदेडने के लिए गांव का 18 वर्षीय युवक रुद्र कुमार अकेले ही पहुंच गयाऔर वह हाथियों को खदेड़ने का प्रयास करने लगा। इस बीच हाथियों ने युवक को अपनी सूंड से उठाकर दूर फेक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से आहत हो गया है । युवक को उपचार के लिए यहां जिला अस्पताल लाया गया था। जहां से उसकी गम्भीरवस्था को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है। इधर हाथियों को खदेड़ने का ग्रामीण व वन विभाग कर द्वारा उपक्रम किया जा रहा है।

Leave a Reply