samvaad
छत्तीसगढ़

रामानुजनगर बैंक घोटाला का एक ओर आरोपी गिरफ्तार

0 पुलिस टीम ने बिलासपुर से की गिरफ्तारी

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर सेंट्रल बैंक में हुए करोड़ो रूपये के घोटाला मामले के एक और फरार आरोपी को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। जिले के रामानुजनगर सेन्ट्रल बैंक में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैक के अधिकारियों की मिलीभगत से 2 करोड़ 10 लाख रुपये की अन्य खाताधारकों की राशि का गबन किया गया था। जिले के इस बहुचर्चित बैक घोटाले की जानकारी उस वक्त सार्वजनिक हुई थी जब कुछ खाता धारक बैंक में राशि निकालने पहुंचे थे और उन्हें जानकारी मिली कि उनके खाते में राशि ही नहीं है। खाते से राशि गायब होने की सूचना जब अन्य उपभोक्ताओं को लगी तो उन्होंने भी बैंक पहुंचकर अपने अपने खाते की जानकारी चाही तो पता चला कि कई ऐसे उपभोक्ता है जिनकी बैक में जमा राशि खाते से गायब है। राशि गायब होने की जानकारी से उपभोक्ताओं के पैरों तले से मानो जमीन खिसक गई हो। खाता धारकों ने उक्त राशि के संबंध में बैक प्रबंधन से जानकारी चाही और अनुनय विनय करने के बाद भी जब बैंक प्रबंधन की सेहत पर कोई असर नहीं हुआ तो मामले की रिपोर्ट थाने में कई गई।शिकायत की जांच के बाद रामानुजनगर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत बैक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक, सहायक शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मचारी समेत जिनके खातों में राशि ट्रांसफर की गई थी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। मामले में संलिप्त बैंक कर्मचारियों की पूर्व में गिरफ्तारी की जा चुकी है। मामले में एक फरार आरोपी ध्यानचंद गुप्ता उर्फ राजू गुप्ता शिवपुर, रामानुजनगर के बिलासपुर में होने की सुचना रामानुजनगर पुलिस को मिली । जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर बिलासपुर रवाना किया गया जहाँ से टीम के द्वारा ध्यानचंद उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लाया गया और यहां न्यायलय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी रामानुजनगर गोपाल ध्रुव, उपनि बी दी यादव, सऊनि माधव सिंह, प्रधान आरक्षक हेमंत सोनवानी, आरक्षक वेदप्रकाश राजवाड़े, संतोष ठाकुर, रामसागर साहू, दीवान सिंह, चंद्रप्रकाश साहू आदि शामिल थे।

Leave a Reply