samvaad
छत्तीसगढ़

क्योकि बाजार से नहीं फैलता कोरोना, इसलिए उड़ रही है कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां


0 जिला प्रशासन की सावधानी बरतने की अपील, कैसे होगा?
0 अपने आदेश पर खुद मुकरी नगर पालिका

सूरजपुर। जिले में कोरोना के बढ़ते रफ्तार पर जिला प्रशासन चिंता व्यक्त करते हुए लोगो से सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है औऱ इसी को ध्यान में रखते हुए इंडोर स्टेडियम को बंद भी कर दिया गया है। लेकिन साप्ताहिक बाजार जहाँ सबसे अधिक खतरा बना हुआ वहाँ के मामले में नगरपालिका ने चुप्पी साध रखी है। गांवो में भी इन दिनों कोरोना के मामले बढ़ते क्रम में है। गाँवो में जागरूकता बतौर कई गांवों में कुछ दिनों के लिए साप्ताहिक बाजार पर खुद से रोक लगा ली है। परंतु जिला मुख्यालय में इस खतरे की चिंता किसी को नही है। यहां के साप्ताहिक बाजार में न दुकानदार कोरोना से सावधानी बरत रहे है और न ही ग्राहक ।जगह के अभाव में खुलेआम धज्जियां उड़ाते बाजार का संचालन हो रहा है। जबकि विकल्प के तौर पर स्टेडियम में  बाजार लगाने प्रशासन द्वारा नगरपालिका को निर्देशित किया गया था और इसकी सूचना दुकानदारो को दी भी गई थी । लेकिन इस पर पालन की दिशा में आज तक कोई पहल नही हुई है। यहां बाजार में भीड़ भाड़ का आलम यह है कि जैसे कोरोना का यहाँ से कोई वास्ता ही नही है। 
21 सितम्बर तक बंद रहेगा इन्डोर स्टेडियम  कलेक्टर  के निर्देश पर अपर कलेक्टर एस.एन.मोटवानी के द्वारा वर्तमान समय में जिले में कोविड़-19 के मामले में लगातार वृद्धि को देखते हुए  संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु पं. रेवतीरमन काॅलेज परिसर में स्थित इन्डोर स्टेडियम को 21 सितम्बर तक के लिए पुर्णतः बंद कर दिया गया हैं। 

Leave a Reply