samvaad
छत्तीसगढ़

नायब तहसीलदार की सक्रियता से कोविड-19 के फैलने पर लगा अंकुश

सोनहत। सोनहत SDM नयनतारा सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार विभोर यादव द्वारा कोविड-19 महामारी की रोकथाम और बचाव के लिए मास्क नही लगाने वाले नागरिकों को मास्क लगाने की समझाइश दी गई यादव ने कहा कि मास्क से आपके साथ साथ पूरे समाज व आस पास के लोगो की भी सुरक्षा हो सकेगी, सभी मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें ताकि इस बीमारी से बचा जा सके

नायब तहसीलदार विभोर यादव सोनहत साप्ताहिक बाजार दिवस पर लगातार लोगो को समझाइस दे रहे है । नायब तहसीलदार विभोर के तत्परता से कोरोना महामारी को तहसील में फैलने पर अंकुश लग गया है उनके द्वारा कोविड-19 के रोकने हेतु आम नागरिकों को मास्क लगाने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हाथों को साबुन से धोने व सेनेटाइज करने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने मास्क नही लगाने वाले नागरिकों को समझाइश दी इसके बाद भी मास्क नही लगाने वालों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही करते हुए 3400 ₹ का जुर्माना वसूल किया गया

Leave a Reply