मिल चुके हैं पांच पॉजिटिव मरीज, विभाग की लापरवाही, कर्मचारियों के साथ खिलवाड़
अ िबकापुर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ खिलवाड़ किया जार रहा है। चार से पांच स्टाफ को संक्रमित पाए जाने के बाद भी विश्विद्यालय को कंटेनमेंट जोन घोषित नहीं किया गया है। इसे लेकर कार्य करने वाले कर्मचारियों में डर बना हुआ है। इनका कहना है कि काम करने के बाद सभी अपने घर जाते हैं और अपने परिवार के साथ रहते हैं। अगर संक्रमित पाए जाने पर पूरा परिवार संक्रमित हो जाएगा। सोमवार को अनियमित कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अशेष सिन्हा ने प्रभारी कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय को कंटेंनमेंट जोन घोषित कर 14 दिन बंद करने की मांग की है। इसके बावजूद भी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विश्वविद्यालय को कम से कम ४८ घंटे तक के लिए बंद करने का निर्णय नहीं लिया गया है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अगर किसी भी क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर १४ दिनों तक के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित करना है। वहीं अति आवश्यक कार्यालय को कम से कम ४८ घंटे के लिए बंद करना अनिवार्य है। अब तक जिले के कई द तर के कर्मचारियों को पॉजिटिव पाए जाने पर ४८ घंटे के लिए बंद किया जा चुका है। वहीं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों का मनना है कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी हमारे जिन्दगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
Leave a reply
