samvaad
छत्तीसगढ़

शराब दुकान के पास गंदगी, युवा जनता कांग्रेस जोगी के प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन


अंबिकापुर. युवा जनता कांग्रेस जोगी के प्रतिनिधि मंडल ने शराब दुकान के आसपास फैली गंदगी व असामाजिक तत्वों से होने वाली परेशानी के स बंध में आयुक्त के नाम महापौर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में बताया है कि शराब दुकान के आस पास शराब व पानी के बोतल, प्लास्टिक, पैकेट, डिस्पोजल आदि सडक़ किनारे फैला रहता है। इसे नियमित सफाई कराया जाए। ताकि शहर की सुन्दरता बनी रहे। वही शराब पीने वाले लोग दुकान के आस पास मोहल्लों में बैठकर शराब पीने का काम करते है। इससे आस पास रहने वाले लोगों को डर बना रहता है और वे घर से बाहर निकलने में डरते हैं। इन इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था कराई जाए। विशेषकर गंगापुर नए बस स्टैंड के पास शराब दुकान के बगल में ही रोजगार कार्यालय स्थित है। जहां आए दिन छात्र व छात्राएं रोजगार पंजीयन स बंधित विभिन्न कार्यों से आना जाना करते है। इस दौरान लोग शराब पी कर सडक़ पर खड़े रहते हैं। इसे लेकर पूर्व में भी कई बार रोजगार कार्यालय या शराब दुकान को वहां से हटाने की मांग की जा चुकी है पर अब तक कोई पहल नहीं किया गया है। युवा जनता कांग्रेस यह मांग करती है कि या तो रोजगार कार्यालय को या शराब दुकान को वहां से हटाया जाए। युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ इन सभी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है। नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दिया है। इस दौरान महापौर डॉ. अजय तिर्की ने सफाई कराने का पूरा भरोसा दिलाया है। वहीं जल्द योजना बना कर गंगापुर शराब दुकान को वहां से स्थानांतरित कर अन्य किसी जगह पर शि ट करने का आश्वाशन दिया है। इस दौरान आलोक शुक्ला, उपेंद्र पाण्डेय, एजाज कुरैसी, प्रिंस कुरैसी, रचित मिश्रा, संध्या, विजय उपाध्याय, अंकित कश्यप, रितिक ठाकुर, लेवन्त गुप्ता, रणवीर सिंह, हर्ष गुप्ता, गुरप्रीत सिंह, राजेश पाठक, अतुक गुप्ता, साजिद अली, डक एजाज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply