samvaad
Uncategorized

जिला न्यायधीश ने ली विशेष ई-लोक अदातल आयोजन हेतु बैठक

अम्बिकापुर – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायधीश श्री बी.पी. वर्मा की अध्यक्षता में न्याय सदन भवन जिला न्यायालय परिसर अम्बिकापुर में 19 सितम्बर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ई-लोक अदालत के संबंध में अधिवक्तागण एवं बीमा कम्पनियों के अधिकारियों की बैठक लिया गया। बैठक में मुख्य जिला एवं सत्र न्यायधीश द्वारा मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों एवं एन आई एक्ट प्रकरणों का अधिक से अधिक संख्या में राजीनामा के आधार पर निराकरण कराने की अपील की गई।  
बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री दीपक कौशले, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री जनार्दन खरे सहित अधिवक्तागण एवं बीमा कम्पनी के अधिकारी उपस्थित थे। सोशल
  बैठक में बताया गया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार ई-लोक अदालत में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाना आवश्यक है, जिसे दृष्टिगत रखते हुए ई-लोक अदालत में अधिवक्ता एवं उनके पक्षकारों की उपस्थिति ई-लिंक के माध्यम से की जाएगी। राजीनामायोग्य प्रकरणों में पक्षकार स्वयं अथवा अपने अधिवक्तका के साथ संबंधित न्याय में उपस्थित होकर विशेष ई-लोक अदालत समझौतानामा में अपने हस्ताक्षर कर ई-लोक अदालत के अंतर्गत वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से राजीनामा हेतु सहमति प्रस्तुत कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुक विधिक सेवा समिति सीतापुर अथवा अपने निकटतम विधिक सेवा संस्थान से दूरभाष क्रमांक 07774-236203 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply