samvaad
राजनीति

स्वास्थ्य मंत्री के जिला मुख्यालय अस्पताल की व्यवस्था बद से बद्तर – ललन प्रताप सिंह

अम्बिकापुर- नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंहज ने दरिमा, बतौली, मंडल का दौरा किया। दरिमा मंडल के अध्यक्ष गुरूषरण सिंह एंव बतौली मंडल के अध्यक्ष रज्जू सिंह के नेतृत्व में दोनों मंडलों के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित परिचयात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये जिलाअध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि रमन सिंह के कार्यकाल में गांव-गांव का अभूतपूर्व विकास हुआ मोदीजी के कार्यकाल में केन्द्र सरकार से मिले पैसों से ही बडी-बडी सड़कों का निर्माण हो रहा है। आज हम विपक्ष में हैं। हमारे कार्यकर्ता प्रतिकूल स्थितियों का सामना कर रहें हैं। कार्यकर्ताओं पर झूठे अपराध दर्ज किये जा रहें हैं। किसान हलाकान है। उन्हें खेती के लिये खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री के जिला मुख्यालय अस्पताल की व्यवस्था बद से बद्तर है। कांग्रेस के लोग उगाही में लगे हुये हैं केन्द्र सरकार की सारी योजनाओं का प्रदेष की आम-जनता को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब समय आ गया है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदेष सरकार की जनविरोधी गतिविधियों का विरोध करें। केन्द्र की योजनाओं को घर-घर जाकर प्रचार कर आम-जनता कोे वस्तु स्थिति के बारे में बतायें, वैसे भी भाजपा कार्यकर्ताओं का ज्यादा समय संघर्ष में ही बीता है।
कारोना काल में भाजपा के सभी मंडलों ने प्रवासी मजदूरों की सेवा व सहायता कर इतिहास रचा है। स्थानीय जरूरतमंदों को भी घर जा जा कर पक्का भोजन सुखा राषन मास्क व सेनेटाइजर वितरण कर सेवा के उच्च मान दंडो को स्थापित किया है।
जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हर कार्यकर्ता से अलग-अलग जाकर व्यक्तिगत रूप से भेंट मुलाकात कर उनसे मन की बात जानना चाही व सभी से पुरानी बातें व मतभेद भुलाकर कार्य करने की सलाह दी।

Leave a Reply