सूरजपुर। रविवार को भाजपा जिला की बैठक जिला अध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में सेवा सप्ताह पं. दीनदयाल जी जयंती एवं गांधी जयंती एवं आत्मनिर्भर भारत से संबंधित कार्यक्रमों की चर्चा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार दिए गए सेवा सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करते हुए एक सप्ताह तक होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई । सभी मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने मंडलों में एवं शक्ति केन्द्र पोलिंग बूथों में कार्यक्रम को सफल बनाने कहा गया तथा भाजपा जिला अध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल के द्वारा गांधी जयंती 2 अक्टूबर को कार्यक्रम बूथ एवं मंडल स्तर पर मनाए जाने के लिए प्रभारी भी बनाया गया। जिसमें संयोजक का दायित्व लाल संतोष सिंह, सह संयोजक मुकेश गर्ग, अजय अग्रवाल तथा आत्म निर्भर भारत के लिए 25 सितम्बर को मनाने के लिए प्रभारी के रूप में संयोजक राजेश अग्रवाल, सह संयोजक अनुप सिन्हा, विरेन्द्र जायसवाल तथा 14. से 20. सितंबर तक सेवा सप्ताह कार्यक्रम के लिए संयोजक मुरली सोनी, सह संयोजक थलेश्वर साहू, रितेश गुप्ता को नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम के अंत में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी एवं शोभा सोनी पूर्व मेयर के मृत्यु पर मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुरली सोनी, राजेश अग्रवाल, संतोष लाल सिंह, थलेश्वर साहू, मुकेश गर्ग, रितेश गुप्ता, श्रवण अग्रवाल, अनुप सिन्हा, मोहन शर्मा, सुभाष राजवाड़े, जयनंदन सिंह, लालचंद शर्मा, रामशिरोमणी साहू, जयप्रकाश उपाध्याय, सुमन साहू, लिल्लू गुप्ता, अमन प्रताप सिंह, सुरेश गुप्ता, हंसेलाल जायसवाल, समयलाल मिश्रा, रामचंद गुप्ता, रणवीर सिंह, अम्बिका प्रसाद, रामेश्वर बैस, ज्ञानचंद टेकाम, सुखलाल राजवाड़े, अक्षय तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुरली सोनी के द्वारा किया गया।
