000 खाडापारा के 21 मरीजो के अस्पताल आने से मना करने पर समझाइश में जुटा प्रशासन
00…भोजन के गुणवत्ता को लेकर फिर सवाल
सूरजपुर। जिले में कोरोना की रफ़्तार काफी तेज हो गई है। महज दो दिनों में यह आंकड़ा 100 के आसपास पहुँच गया है जबकि पहले इस आंकड़े को छूने में महीनों लग रहे थे। शनिवार को जँहा 86 मामले सामने आए तो रविवार को 17लोग संक्रमित मिले है। जिसमे एएसपी सहित कोतवाली के 2 आरक्षक व आरटीओ एजेंट शामिल है। दूसरी ओर कंटेन्मेंन जोन बनाने, मरीजो को भर्ती किये जाने जैसे मसले को लेकर लोग भेदभाव का आरोप लगाने लगे है। आज जहाँ पुलिस लाइन की महिलाएं इस बात को लेकर नाराज रही तो वही खाडापारा में संक्रमितों ने अस्पताल आने से मना कर दिया था। जिसके लिए वहां इस खबर के लिखे जाने तक पुलिस व प्रशासनिक अमला तैनात रहा और ग्रामीणों को समझाने का दौर चल रहा था। शनिवार को जिले के भैयाथान, माईनस भटगांव, जरही व प्रतापपुर से करीब 86 मरीज सामने आए है। जिन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराये जाने की प्रक्रिया आज चलती रही । भैयाथान के खाड़ापारा से करीब 21 लोग संक्रमित मिले है ,यहां एक सप्ताह में संख्या 38 पहुच गई है। इसके पहले यहां के 17 लोगो को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। यहां पहला संक्रमण ओड़गी के एक शिक्षक के कांटेक्ट ट्रेसिंग के बाद मिला था। शिक्षक के यहां निर्माण कार्य मे यहां से मजदूर काम करने गए थे। तब से यहां मरीजो का मिलना लगातार जारी है। रविवार को 17 नए मरीज सामने आए है। जिसमे एएसपी, 2 आरक्षक तथा आरटीओ एजेन्ट शामिल है । आज नगर से 11 रामानुजनगर से 4 भैयाथान से 2 कोरोना संक्रमित मिले है।
भेदभाव का आरोप
इधर कनेटमेंन्ट जोन बनाने का मामला हो या मरीजो के भर्ती का दोनों को लेकर भेदभाव के आरोप भी लगने लगे है। थाने में पिछले दिनों एक एएसआई संक्रमित मिले थे तब थाने में कोई एहतियात नही बरती गई । रोज की तरह थाने में आम लोग आते जाते रहे। इसी तरह कई अन्य मोहल्लों में कोई रसूखदार व्यक्ति का मामला हुआ तो कनेटमेंन्ट जोन से बख्स दिया जा रहा और कही कही इतनी पाबन्दी की 14 दिन बाद भी नही खुल रहे है। यही नही पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन के सामुदायिक भवन में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है । आज जब 3 लोगो को ले जाया गया तो पुलिस लाइन की महिलाएं नाराजगी व्यक्त करने लगी । हालांकि वे खुल कर तो नही बोल पा रही लेकिन मीडिया कर्मियों को फोन कर इस पर नाराजगी जताते हुए रिहायशी इलाके का हवाला देकर अपनी चिंता व्यक्त कर रही है।
अस्पताल जाने में आनाकानी,भोजन पर सवाल
दूसरी ओर भैयाथान ब्लॉक के खाडापार में आज उन 21 लोगो को जब अस्पताल लाने एम्बुलेंस पहुँची तो ग्रामीणों ने जाने से साफ मना कर दिया । वे अस्पताल के खाने के इंतजाम को लेकर सवाल खड़े करने लगे और कहा कि रोज उन्हें सूरजपुर खाना लेकर जाना पड़ता है। साथ ही वे घर मे ही इलाज की बात करते रहे । ग्रामीणों की नाराजगी देख गांव में पुलिस बल व प्रशासनिक अमले को बुलाया गया है। जिस पर एसडीएम, तहसीलदार, टीआई सहित बल गांव पहुँचा हुआ है। ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक सफलता हाथ नही लगी है।
पत्नी कैसे निगेटिव ….?
यहां एक ग्रामीण का सवाल यह भी था कि मै पाजीटिव आया हूं पर पत्नी साथ मे रहती है तो वो कैसे निगेटिव है। रिपोर्ट गलत है। पुलिस ग्रामीण को समझाते रही कि ऐसा होता है। इसका कतई मतलब नही है कि रिपोर्ट गलत है।
Leave a reply
