samvaad
छत्तीसगढ़

सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने सड़क पर उतरे ग्रामीण

सूरजपुर। ग्राम पंचायत जूर में सरकारी जमीन में अतिक्रमण के मामले को लेकर सियासत गर्म हो गई है। ग्रामीणों ने आज इस मामले को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया ।हालांकि दिन भर की गहमागहमी के बाद शाम को ग्रामीण एसडीएम के इस भरोसे पर कि 15 दिवस के अंदर मुक्कमल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ,मान गए है और आंदोलन वापस ले लिया है। ज्ञात हो कि ग्राम जुर के 52 एकड़ सरकारी भूमि पर पहले 6 लोगो ने कब्जा किया और अब
32 लोगो का कब्जा हो गया है। जहाँ लोग घर बना कर रहने के साथ खेती आदि भी कर रहे है। ग्राम पंचायत जूर के गौचर भमि खसरा नम्बर 1683/1पुराना तथा नया 1247 खसरा नम्बर की भूमि जो शासन की गौचर भूमि को ग्राम के ही कुछ लोगो के द्वारा अतिक्रमण कर लम्बे समय से धान की फसल सहित घर बनाकर रह रहे हैं। जिसपर ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियो का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया लेकिन मामले में ग्रामीणों को कुछ हाथ नही लगा। पिछ्ले दिनों ग्रामीणों ने एक ज्ञापन देकर भूमि खाली न होने पर आंदोलन की बात कही थी । उसी तारतम्य में ग्रामीण आज अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गए । ग्रामीणों के इस हड़ताल को समाप्त करवाने के लिए एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत ,प्रभारी तहसीलदार भैयाथान बजरंग सिंह वर्मा सहित सीएसपी जेपी भारतेंदू सहित पटवारी मौके पर पहुचे थे। ग्रामीणों के समर्थन में बड़सरा के जनपद पंचायत सदस्य सुनील साहू भी साथ हड़ताल पर बैठे गए। हड़ताल की खबर लगते ही एसडीएम तहसीलदार सीएसपी सहित झिलमिली , बसदेई, सूरजपुर, रामानुजनगर, रक्षितकेंद्र सूरजपुर से काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँच गया । ग्रामीणों को सुबह से मनाने की कोशिश की जाती रही पर वे कार्रवाई के लिए अड़े रहे । जिसे लेकर दिन भर गहमा गहमी का माहौल बना रहा । खबर है कि शाम को एसडीएम ने लिखित में यह आश्वासन दिया है कि 15 दिवस के अंदर कार्रवाई की जाएगी तब ग्रामीण माने है और फिलहाल अपना आंदोलन वापस ले लिया है। यहां के ग्रामीणों का कहाना है कि गांव के गौचर भूमि को प्रसाशन के द्वारा खाली कराने के लिए करीब बीस वर्षों से लगे हुए हैं लेकिन आज तक आस्वासन के सिवाए हमे कुछ भी नही मिला है। अब स्थिति यह हो गई है कि पहले उक्त भूमि में 6 लोग अतिक्रमण कारी थे अब इसकी संख्या बढ़कर 32 हो गई है।इसके लिए जिम्मेदार कौन है। अब ग्रामीण उक्त भूमि में गौठान बनाने के अलावा स्कूल के पास हुए अतिक्रमण को खाली कराकर बच्चो के खेलने के लिए खेल ग्राउंड का निर्माण कराये और अतिक्रमण करियो के ऊपर कार्यवाही कर उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराकर वहां गौठान सहित बच्चो के खेल ग्राउंड का निर्माण कार्य कराया गया जाए। मांग प्रसाशन के द्वारा नही माना जाता है तो हम अनिश्चित कालीन हड़ताल किया जाएगा।

Leave a Reply