samvaad
मध्यप्रदेश

कोरोना को मात देकर 22 व्यक्ति लौटे घर , कोविड अस्पताल में अब 60 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज जारी

अम्बिकापुर – संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कालेज के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया है कि अम्बिकापुर के आकाशवाणी चौक के 25 वर्षीय पुरूष, 57 वर्षीय महिला, नमनाकला के 35 वर्षीय पुरुष,30 वर्षीय महिला, 4 वर्षीय बालक, 2 वर्षीय बालिका, गोधनपुर के 58 वर्षीय पुरुष, गंगापुर की 45 वर्षीय महिला, सीआरपीएफ के 55 वर्षीय पुरुष, गांधी चौक के 40 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय पुरूष, बौरीपारा के 24 वर्षीय पुरुष, 48 वर्षीय महिला, मिधान चौक के 40 वर्षीय पुरुष, सदर रोड के 31 वर्षीय पुरुष, 36 वर्षीय पुरुष, वसुंधरा सिटी के 31 वर्षीय पुरुष, जवाहरनगर के 42 वर्षीय महिला, विश्रामपुर के 55 वर्षीय पुरुष, सूरजपुर के 25 वर्षीय पुरुष, सनवाल के 55 वर्षीय पुरुष, एवं वाड्रफनगर के 21 वर्षीय महिला को सैंपल लेने के दिन से 10 दिन की अवधि पूर्ण होने एवं 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 06 सितम्बर की स्थिति में 60 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। भर्ती मरीजों में सरगुजा जिले के 38, कोरिया जिले के 02, सूरजपुर जिले के 11,  बलरामपुर जिले के 09 मरीज हैं जिसमें 22 महिला, 34 पुरुष, 01 बालक और 03 बालिका शामिल हैं। अब तक कोविड अस्पताल में कुल 645 कोरोना मरीज भर्ती किये गए हैं जिनमें से 561 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर वापस लौट गए हैं तथा 11 मरीज को रिफर, 10 मरीज स्थानांतरित तथा 3 व्यक्ति की मृत्य हुई है।      


  कोविड-19 वार्ड में भर्ती 26 मरीज माईल्ड सिम्पटम हैं। 1 मरीज को उच्च रक्तचाप, 02 बार बाईपास सर्जरी श्वास लेने में तकलीफ के कारण गंभीर स्थिति आईसीयू की सतत निगरानी में रखा गया है। श्वास लेने में तकलीफ के कारण कुल 9 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। बाकी 8 मरीजो को एचडीओ में रखकर ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बाकी सभी मरीज एसिम्पटोमेटिक हैं। भर्ती मरीजों में 3को उच्च रक्तचाप, 3 मरीज को हाईपोथायराडिज्म, 4 मरीज को मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप, 3 मरीज गर्भवती तथा 05 मरीजों को मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।

Leave a Reply