samvaad
छत्तीसगढ़

क्राइम मीटिंग में साइबर सेल प्रभारी व टीम को 4000 नगद रिवॉर्ड एवं बैंक के अधिकारियों को दिया प्रशस्ति पत्र


अंबिकापुर। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने पुलिस को-ऑर्डिनेशन सेंटर में जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने थानावर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पुराने प्रकरणों के शीघ्र निराकरण एवं जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिसिंग में कसावट लाने के निर्देश दिए। बैठक में समस्त थाना प्रभारियों को शीघ्र अपराध निकाल, गुम इंसान, मर्ग, शिकायत निकाल के संबंध में त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल संबंधी अपराध, साइबर, यातायात, धोखाधड़ी के मामलों में तत्काल कार्रवाई करने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को हिदायत दिया गया। बैठक में कम्युनिटी पुलिसिंग को और बेहतर बनाने कहा गया, जिससे पुलिस और जनता के बीच संबंध मित्रवत हों। ऐसे में पुलिस का कामकाज आसान होगा। ई-मालखाना प्रत्येक थाना में शुरू करने केु दिशा-निर्देश दिए गए। साइबर क्लीन अभियान के तहत साइबर के प्रकरणों में की गई कार्रवाई में, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक कलीम खान एवं उनकी टीम के अधिकारी-कर्मचारियों को 4000 नगद कैश रिवॉर्ड एवं बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों के सक्रिय होकर कार्य करने की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। क्राइम मीटिंग में एएसपी विवेक शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना, एसएस पैकरा, एमआर कश्यप, सीएसपी अखिलेश कौशिक, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक प्रशांत देवांगन, रक्षित निरीक्षक जयराम चरमाको, थाना प्रभारी अंबिकापुर विजय प्रताप सिंह, गांधीनगर थाना प्रभारी कलीम खान, स्टेनो फबियानुस तिर्की, रीडर अजीत मिश्रा सहित समस्त थाना व चौकी प्रभारी एवं कार्यालयीन स्टाफ शामिल रहे।

Leave a Reply