अंबिकापुर. रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने के मामले में भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने दो लोगों के खिलाफ गांधीनगर थाने में अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा ४२०, ३८४ व ३४ के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार आलोक दुबे प्रतापपुर नाका अंबिकापुर का निवासी हैं और वार्ड का पर्षद हैं। १० नवंबर को वह रेलवे स्टेशन कार से गए थे। पार्किंग में कार खड़ा करने के नाम पर ठेकेदार मुकेश खटिक, मजहर खान व अन्य द्वारा पार्किंग शुल्क २० रुपए की मांग की गई। पार्किंग शुल्क के नाम पर फर्जी रसीद देकर धोखधड़ी किया गया। जबकि पार्किंक का टेंडर पूर्व में निरस्त हो चुका है। पार्षद आलोक दुबे ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकेश खटिक, मजहर व अन्य के खिलाफ धारा ४२०, ३८४ व ३४ के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
