samvaad
छत्तीसगढ़

महिला पंच के पति की हत्या, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के समीप मिली लाश

अंबिकापुर। लखनपुरर थाना क्षेत्र के लहपटरा में बुधवार की सुबह  हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के समीप सड़क पर एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसके सिर पर अंदरूनी चोट व नाक, कान से खून निकलने के निशान पाए गए हैं। सूचना पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। युवक की पहचान ग्राम पीपरखाड़ निवासी अजय राजवाड़े उम्र ३० वर्ष के रूप में पहचान हुई। उसकी पत्नी पंच है। हत्या के इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि अजय राजवाड़े मंगलवार की दोपहर बाइक से अपने दोस्त के साथ अंबिकापुर गया था। यहां से अपने दोस्त के घर वापस आया। इसके बाद पुन: दोस्त की बाइक लेकर जुआ खेलने कह कर निकला था। इसके बाद वह रात भर वापस नहीं लौटा। बुधवार की सुबह लहपटरा स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के समीप सड़क पर उसकी लाश स्थानीय ग्रामीणों ने देखी तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। युवक के सिर के पीछे चोट के निशान पाए गए हैं। वहीं नाक व कान से खून बहने का निशान मिले हैं। पुलिस का मानना है कि मृतक का किसी के साथ विवाद हुआ होगा और उसे किसी वजनी चीज से मारा गया है। सिर में अंदरूनी चोट लगने से उसकी मौत हो गई है। पुलिहाल पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply