samvaad
छत्तीसगढ़

बालक को जमीन पर पटका, इलाज के दौरान मौत

अंबिकापुर. घर के बाहर खेल रहे तीन साल के मासूम बच्चे को गांव के ही एक व्यक्ति उसे मारपीट कर उठाकर पटक दिया। इससे बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और बेहोश हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए शंकरगढ़ अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार दीपक कुमार पिता बितू नगेशिया उम्र ३ वर्ष ग्राम पतराटोली थाना शंकरगढढ़ का रहने वाला था। वह गुरुवार की सुबह १० बजे घर के बाहर खेल रहा था। परिजन घर के अंदर थे। तभी गांव के ही बिहारी नगेशिया बच्चे के साथ मारपीट करने लगा और दीपक को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और बेहोश हो गया। साथ में खेल रही एक बालिका ने घटना की जानकारी दीपक के परिजन को दी। परिजन उसे इलाज के लिए शंगरगढ़ अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply