samvaad
छत्तीसगढ़

488 नग नशीली इंजेक्शन के साथ 4 गिरफ्तार 0 जयनगर व बिश्रामपुर पुलिस की कार्रवाई


सूरजपुर। जिले की जयनगर पुलिस ने  शनिवार को  मुखबीर की सूचना पर रेलवे क्रासिंग के समीप इनोवा कार में नशीली इंजेक्शन के साथ गिरवर दास वैष्णव उर्फ छोटू निवासी गजापुर, चौकी लटोरी, नाजीम अंसारी पिता मो. निजामुद्दीन करवां व मनोज सोनी पिता कामेश्वर प्रसाद सतीपारा अम्बिकापुर को पकड़ा है। जिनके कब्जे से 200 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन एवं 45 नग लोरी इंजेक्शन एवं 200 नग एविल इंजेक्शन कुल 445 नग नशीली इंजेक्शन कीमत 10434 रूपये का जप्त किया गया। मामले में नशीली दवाई एवं परिवहन में प्रयुक्त इनोवा वाहन जप्त करते हुए आरोपियों के विरूद्व धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, एसआई दिनेश राजवाड़े, एएसआई देवनाथ चौधरी, प्रधान आरक्षक रजनीश त्रिपाठी, आरक्षक राजकुमार पासवान, जितेन्द्र सिंह, विकास मिश्रा, दिलेश्वर सिंह, कृष्णा सिंह व सैनिक जहांगीर आलम सक्रिय रहे।  वहीं दूसरे मामले में थाना विश्रामपुर की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर माईनस कालोनी में घेराबंदी कर वहीं के शेरू उर्फ ओमप्रकाश सिंह पिता दिलीप सिंह को पकड़कर उसके कब्जे से 18 नग एविल इंजेक्शन एवं 25 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन कीमत 1054 रूपये का जप्त कर धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर शिवकुमार खुटे, एएसआई राजाराम राठिया, प्रधान आरक्षक संजय यादव, आरक्षक हरविन्दर सिंह सक्रिय रहे।

Leave a Reply