सूरजपुर। प्रान्त संगठन के निर्देशानुसार बजरंग दल विभाग संयोजक दिनेश साहू के नेतृत्व में बांग्लादेश में हिन्दूओं पर हो रहे बर्बर अत्याचारों व सैकड़ों हिन्दू मंदिरों को तोड़ने के विरोध में बुधवार को आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। ततपश्चात राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे बताया गया है कि बंग्लादेश में हिन्दुओं पर जिहादियों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हिन्दू धर्मस्थलों, पूजा पांडालों को तहस नहस करने के पश्चात हिन्दू परिवारों पर लगातार आक्रमण हो रहे हैं। दुर्गापूजा के दौरान बांग्लादेश के 22 से ज्यादा जिलों में हिंसा की घटनाएं घट चुकी हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं के 150 से ज्यादा दुर्गा पूजा पंडाल और इस्कॉन मंदिर को आग के हवाले कर दिया गया। देवी-देवताओं की मूर्तियां खंडित कर दी गई है। माताओं बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इतना सब होने के पश्चात भी बांग्लादेश की सरकार आँख बंद करके बैठी है। जिसके संबंध में बुधवार को देशभर में आतंकवाद का पुतला दहन किया गया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपकर हस्तक्षेप करने के साथ पीड़ित अल्पसंख्यक हिंदुओं को न्याय व सुरक्षा, जान-माल के नुकसान का उचित मुआवजा, आक्रमणकारियो को गिरफ्तार कर सजा दिलाने, इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति पर पूर्ण-विराम हेतु समुचित कदम उठाने, वहां हिंदुओं के मानवाधिकारों की रक्षा व जीवन जीने के अधिकार दिए जाने की मांग की गई है। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष उत्पल चटर्जी, बजरंग दल जिला संयोजक सुजित सिंह, जिला सह संयोजक संजय कुमार, गौसेवक मनोज पांडेय, नगर संयोजक अनुज साहू, नगर सह संयोजक संजय महतो, नगर सुरक्षा प्रमुख भवनीत मिश्रा, केशव महतो, सुजल महतो, गोलू पांडे, विक्की गोयल, धीरज सोनी, राकेश महाराज शिवम सिंह, आर्यन चौबे, राजा अंचल, समीर चौबे, विशाल गुप्ता, जय कुर्रे, राजा यादव, दीपक देवांगन, निखिल साहू, राजू सिंह, रमेश सिंह, राजा यादव, प्रिंस दुबे, अभिषेक पांडे, गोपाल सोलंकी, रोहित मलिक, बादल साहू, लक्की शुक्ला, गोविंद सिंह, सोनू मिंज, अमन कश्यप, आकाश साहू, अजय साहू, अभिमन्यु यादव, संदीप साहू, अजय साहू, सुनील साहू, गोलू पांडे, विकास साहू सहित भारी संख्या में बजरंगी उपस्थित रहे।
