samvaad
छत्तीसगढ़

बलरामपुर जिला सीईओ रीता यादव ने कुसमी में किया समीक्षा बैठक, स्कूलों का भी निरीक्षण


कुसमी,। बलरामपुर – रामानुजगंज जिला पंचायत सीईओ रीता यादव ने शुक्रवार को जनपद पंचायत कुसमी के सभा कक्ष में कुसमी विकास खण्ड के सभी सरपंच- सचिव व ग्राम रोजगार सहायक, जनपद के सभी अधिकारियों ,कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक किया
इस बैठक में मनरेगा, एनजीबी, 15 वां वित्त गोठान, सहित अन्य योजनाओं के समय के साथ सही तरीके से क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। कोरोना गाइड लाइन का पालन करने इसके बचाव हेतु वेक्सीनेशन के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया।इसके बाद सीईओ रीता यादव जनपद सीईओ कुसमी रणवीर साय सहित, अधिकारियों के साथ नगर से लगे ग्राम सेमरा में बनाए जा रहे आक्सीजन पार्क, का निरीक्षण किया गया इसके बाद स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, में का भी निरीक्षण कर जायजा लेते हुए यहाँ के शिक्षकों को बच्चों के साथ अंग्रेजी में बात करने, व आवश्यक जनरल नॉलेज स्कूल के दीवारों पर लिखने के साथ, यहाँ चल रहे निर्माण कार्य को भी जल्द से जल्द पूरा करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए ।कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी जाकर आश्रम की अधीक्षिका व छात्राओं से मिलकर चर्चा कर समस्याओं से रूबरू हुई ग्राम गोपीनागर के गोठान का भी निरीक्षण किया गया गोठनो के माध्यम से जल्द ही किसानों के गोबर खरीदी शुरू करने की बात कही गई।इस दौरान जनपद अध्यक्ष हुमन्त सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply