samvaad
छत्तीसगढ़

शिक्षक का यह कैसा आचरण, तार तार हो रही मर्यादा

अम्बिकापुर। शिक्षक को मार्गदर्शक माना गया है और शिक्षक ही बच्चों के बाल मन मे न केवल संस्कार भरता है बल्कि उन्हें एक नई दिशा देने का काम भी करता है पर जब एक शिक्षक ही स्कूल में अमर्यादित व्यवहार करें तो समझा जा सकता है कि बच्चों के मन मे कैसा विपरीत असर पड़ेगा। ऐसे ही एक शिक्षक का मामला सामने आया है जो संकुल समन्वयक भी है वे ऐसे स्कूल में बैठे है जैसे वे घर या कही और दोस्तो के साथ बैठ कर गप्पे मार रहे हो।इससे मर्यादा तार तार हो रही है। ये शिक्षक सरगुजा जिला के अंबिकापुर विकासखंड के संकुल केंद्र पोंडी खुर्द में पदस्थ है ।बताते है कि उक्त शिक्षक अंबिकापुर के रहने वाले हैं और अपने मुख्यालय में कभी नही रहते। अंबिकापुर से ही समय निकालकर आना – जाना करते हैं।एक संकुल समन्वयक का इस तरह के व्यवहार को लेकर अभिभावकों के साथ साथ अधीनस्थ शिक्षक  परेशान है।इस सम्बंध में उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कर शिक्षक पर समुचित कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply