प्रायोगिक संकुल केदारपुर में पढ़ाई मुहर दुआर 2.0 के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । इसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 20 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल प्रभारी श्री हेमंत यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के आकर्षण लेखन , पठन एवं गणितीय कौशलो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना था। प्रतियोगिता दो वर्गों में विभाजित की गई थी। प्रथम वर्ग में कक्षा पहली दूसरी एवं तीसरी तथा द्वितीय वर्ग में कक्षा चौथी और पांचवी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम वर्ग में शासकीय प्रायोगिक प्राथमिक शाला केदारपुर के छात्र इंद्रदेव ने लेखन कौशल में , कुमारी प्राची यादव पठन कौशल में तथा कुमारी रचना गणितीय कौशल में अव्वल रहे ये सभी कक्षा तीसरी के विद्यार्थी थेऔर द्वितीय वर्ग में शासकीय प्रायोगिक प्राथमिक शाला केदारपुर से ही प्रिंस कुमार सोनी कक्षा पांचवी गणितीय कौशल में , कुमारी वर्षा मरावी कक्षा पांचवी लेखन कौशल में और शासकीय प्राथमिक शाला सत्ती पारा के छात्र प्रबल बरियार पठन कौशल में प्रथम रहे। सभी प्रतियोगियों को संकुल प्रभारी द्वारा पुरस्कृत किया गया । इस कार्यक्रम में शासकीय प्रायोगिक प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री आरके सिंह श्रीमती भावना सिंह, रूबी सिंह, रूपा केरकट्टा पूनम सिंह , कुमारी भावना श्रीवास्तव एवं अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं ।कार्यक्रम के निर्णायक बैजनाथ पैकरा, संतोष केहरी एवं रीना कनौजिया थे। कार्यक्रम समाप्ति के पूर्व संकुल प्रभारी द्वारा सभी प्रतियोगियों एवं उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं ज्ञापित किया गया।
