samvaad
छत्तीसगढ़

उल्टी- दस्त से पिता और पुत्री की मौत, मासूम सहित दो की हालत गंभीरमौत पर पर्दा डालने में जागा स्वास्थ्य विभाग मौत का कारण बता रहा है बीमारी

अम्बिकापुर. सरगुज़ा जिले के मैनपाट  के सुपलगा मैं उल्टी दस्त से दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। मृतकों में पिता और पुत्री शामिल हैं। मृतक का पत्नी व मृतिका के 6 महीने का बच्चे का हालत भी गंभीर बताया जा रहा है। इन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही स्वास्थ्य विभाग इसे मौत का कारण उल्टी दस्त नहीं बता रहा है। जबकि सूचना मिलने पर एसडीएम दीपिका नेताम पूरी टीम के साथ गांव में पहुंचकर हालात की जानकारी ली है। घटना के बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सुपलगा निवासी टोर्री मझवार ( 45 वर्ष) की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रहा था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 13 सितंबर को अस्पताल से छुट्टी कराने के बाद उसे घर ले जाया गया था। 17 तारीख़ की देर रात उल्टी-दस्त शुरू हो गई और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई।  वहीं उसकी बेटी फुलासो (23 वर्ष) भी उल्टी दस्त से पीड़ित थी। उसे इलाज के लिए कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां शनिवार की दोपहर मैं उसकी भी मौत हो गई। बताया गया कि मृतिका फुलासों का 6 महीने का बेटा दीपक भी बीमार है, जिसे गंभीर अवस्था में कमलेश्वरपुर अस्पताल से अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। वही मृतक टोर्री मझवार की पत्नी केंदी बाई भी उल्टी दस्त से पीड़ित बताई जा रही है। उसे भी कमलेश्वर पुरस्कार में भर्ती कराया गया है।
पहुंच वहीं है सुपलगासरगुजा जिले के मैनपाट के सुपलगा पहुंच वहीं है। बीच में मछली नदी होने के कारण बारिश के दिनों में आवागमन रुक जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतिका फुलासो को तबीयत खराब होने पर उसे किसी तरह झेलगी मैं नदी पार कराया गया था और उसे इलाज के लिए कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। इसकी मौत हो जाने से 6 माह का दुधमुंहा बेटा अनाथ हो गया। 
जिला प्रशासन के बीच हड़कंपउल्टी दस्त से दो लोगों की मौत की खबर सुनते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। एसडीएम दीपिका नेताम पूरी टीम के साथ 22 किलोमीटर घूम कर गांव जाना पड़ा। ग्राम सुपलगा पहुंच मीन होने के कारण अधिकारियों को लगभग डेढ़ से 2 किलोमीटर पैदल चलकर गांव जाना पड़ा। 
उल्टी दस्त से नहीं हुई है मौतउल्टी-दस्त से कोई मौत नहीं हुई है वहां से, एक 73 साल का आदमी था, उसको अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, सुपलगा का है वो, उसका इलाज़ किया गया है। उसकी बेटी 4 दिन पहले पेट दर्द के कारण मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी, उसको सस्पेक्टेड रेट्रोनॉइट्स था, और वो इधर आ गए थे। अभी दो दिन से यहां भर्ती थे, उनका डेथ हुआ है।”
पीएस सिसोदिया, सीएमएचओ, सरगुज़ा

फुटबॉल मैच खेल कर वापस लौट रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौतमृतक फुटबॉल कथा अच्छा खिलाड़ी, बाइक से अपने साथी के साथ लौट रहा था घरअंबिकापुर।  मानिकप्रकाशपुर से फुटबाल मैच खेलकर अपने घर वापस लौट रहे युवकों की बाईक को पीछे से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दिया। जिससे सड़क पर गिरकर एक युवक ट्रक के पहिओं के नीचे आ गया, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक मामूली रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मेण्ड्राखुर्द निवासी ओमप्रकाश राजवाड़े पिता शोभनाथ फुटबाल का खिलाड़ी था। वह कल अपने एक साथी गांव के ही देवी प्रसाद उर्फ राजू के साथ फुटबाल खेलने के लिए बाइक से मानिकप्रकाशपुर गया था। रात में 9 बजे के करीब दोनों युवक वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान भगवानपुर  के पास पीछे से आ रही ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाईक को ठोकर मार दिया। जिससे अनियंत्रित होकर ओमप्रकाश व देवी दोनों सड़क पर गिर गए।सड़क पर गिरते ही ओमप्रकाश ट्रक की चपेट में आ गया और ट्रक के बीच के टायरों में फंस गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी ट्रक की चपेट में आने से बच गया और उसे मामूली चोटें ही आई। दुर्घटना के बारे में गांव के पंचायत सचिव को पता चलने पर उसने मेण्ड्राखुर्द निवासी अमूल्य राजवाड़े को इसबारे में बताया जिसपर अमूल्य राजवाड़े अपने साथी कृष्णा व ओमप्रकाश के पिता शोभनाथ को साथ लेकर दुर्घटनास्थल पर पहुंचा जहां पर ओमप्रकाश का मृत शरीर वाहन के पहियों के बीच में फंसा हुआ था जिसे किसी तरह से बाहर निकालकर घायल दूसरे युवक देवी से घटना के बारे में पूछने पर उसने सारी बात बताई। इसके बाद अमूल्य राजवाड़े द्वारा मामले की सूचना गांधीनगर थाने में जाकर दी गई। पुलिस द्वारा मामले में अपराध दर्ज कर ट्रक को जप्त कर लिया गया है।

Leave a Reply