0 सामाजिक कुरूतियों को दूर करने व शैक्षणिक स्तर पर मजबूती हेतु की गई चर्चा
सुरजपुर। पनिका समाज ‘शक्ति’ उत्थान समिति का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन गिरवरगंज में सम्पन्न हुआ। अतिथितों के द्वारा भारत माता के छाया चित्र में दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन की शुरुआत की गई। जिसमे जिले से बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के पंजीयन नंबर को सार्वजनिक करते हुए समिति का जिले भर में विस्तार पर चर्चा और सहमति बनी। जिसमे सबसे पहले ब्लॉक समिति के माध्यम से ग्राम इकाई का गठन फिर सेक्टर इकाई जिसमे लगभग 6 से 10 ग्राम पंचायतों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद ब्लॉक इकाई फिर अंत में जिला इकाई का गठन होगा , समिति के माध्यम से समाज के अंदर फैले कई प्रकार के सामाजिक कुरूतियों को दूर करना समाज को शैक्षणिक स्तर पर मजबूत करना, महिला शशक्तिकरण के लिए काम करना युवाओँ को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना पनिका समाज 1973 से पहले आदिवासी वर्ग में आता था उसके लिए निर्णायक लड़ाई लड़ना आदि के ऊपर प्रमुखता से काम की बात कही गई। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवक रामजीत पनिका तथा जिले के अतिरिक्त पनिका समाज के वरिष्ठ बलरामपुर से जगधारी गौंटिया, राजकुमार दयाल, शंकरलाल राही, सुंदरलाल और उनकी पूरी टीम भी शामिल हुई जिनके द्वारा सुरजपुर पनिका समाज जिला टीम के द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा और हर कदम पर सहयोग करने का आश्वाशन दिया। प्रतापपुर में पनिका समाज का दो दिवसीय विराट संभागीय सम्मेलन जो 2 और 3 अक्टूबर को आयोजित किया गया है जिसकी जानकारी और जिला के समूचे सामाजिक सदस्यों को कार्यक्रम में शामिल होने को कहा गया। कार्यक्रम का संचालन राजू देवांगन व अमरदीप देवांगन, स्वागत उद्बोधन समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष शिवशंकर गोयन समिति का उद्देश्य बिहारी लाल कुलदीप व बिजेंद्र देवांगन द्वारा आभार प्रदर्शन शंभु नारायण देवांगन,मंचीय व भोजन व्यवस्था तुसार कुमार, संतोष पड़वार, रामकुमार, टी एन दास, सुनील पड़वार, पारस व गिरवरगंज पनिका समाज के पूरा टीम महिला शक्ति का टीम श्रीमति सविता, सत्यवती, बबिता देवांगन, सीता, गीता, संगीता, मंजू, शैल, चन्द्रमनी, मुन्नी, प्रमिला, सुनीता देवांगन, प्रियंका, वंशिका, सृष्टिदेवांगन, किशन देवांगन हिमालय पनिका, महेश कुमार ,अरविंद आनंद योगेश देवांगन, रामचंद्र दास, सुशील,राम मिलन दिल लखन विक्रमा सूरज जगदीश अशोक राजा राही शंकर मानिकपुरी तथा जिले के सभी ब्लॉक से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
