samvaad
छत्तीसगढ़

लोकतांत्रिक लडाई हेतु मतदान केन्द्र पर तैयार करें क्षमतवान जुझारू कार्यकर्ताओं की सशक्त टीम-साय

0 भाजपा के शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक व सह सयोंजकों की हुई बैठक

सूरजपुर। भाजपा द्वारा प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक व सह सयोंजकों की बैठक शहर स्थित संडे हाऊस में प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ,प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल, राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, जिला संगठन प्रभारी राजा पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल , पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े,पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू की उपस्थिति में आयोजित की गई। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों को मतदान केन्द्र पर 25 -25 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा आगामी विधानसभा चुनाव मे लगभग दो साल का वक्त शेष रह गया है ऐसे में लोकतांत्रिक लडाई का मुख्य केन्द्र मतदान केन्द्र पर क्षमतवान जुझारू कार्यकर्ताओं की सशक्त टीम तैयार करें उन्होंने विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर के सभी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा शक्ति केंद्र प्रभारियों से चर्चा कर वृत लिया। प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल ने कहा कि प्रदेश की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेकने कार्यकर्ता कमर कस लें | उन्होंने कहा जिस तरह प्रदेश की भूपेश सरकार ने राज्य के किसान ,युवाओं व महिलाओं के साथ वादाखिलाफी की है आने वाले समय में जनता उसका जवाब जरूर देगी| जिला संगठन प्रभारी राजा पांडेय ने सभी मंडल अध्यक्ष व प्रभारियों से शक्ति केन्द्र की संरचना को दुरुस्त कर प्रवास का कार्यक्रम तय करने की बात कही | भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का स्वागत किया|कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री मुरली सोनी ने किया|इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भूलन सिंह,लाल संतोष सिंह, पुष्पा सिंह,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता,अजजा प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह, जिला मंत्री संदीप अग्रवाल, शशि तिवारी ,कौशल सिंह, संत सिंह,दीपक गुप्ता, कपिल पाण्डेय,श्यामा पांडेय, लक्ष्मी राजवाड़े, शंकर जिंदिया,अजय श्याम, अजय अग्रवाल, रामशिरोमणि साहू,सुरेंद्र राजवाड़े, लीलू गुप्ता, भगवान मिश्रा, अशोक यादव ब्रजेश शर्मा, सतवीर सिंह, आनंद सोनी,अरविंद मिश्रा, सुमंत साहू,विजय सिदार,सुमन सिंह, संध्या सिंह,ज्योति सिंह, मोहिनी झा, मौजूद रहे।

Leave a Reply